फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Dead body of woman found hanged, accused of murder

फंदे पर लटका मिला महिला का शव, हत्या का आरोप

Thu, 01 Apr 2021 11:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Dead body of woman found hanged, accused of murder
रोते बिलखते मार्गश्री के परिजन। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
कमालगंज। गांव फतेहपुर राव साहब में महिला का शव गुरुवार सुबह पेड़ पर फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने गांव के ही युवक पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। महिला का एक पुत्र दो दिन से लापता है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करने का भरोसा परिजनों को दिया है।
विज्ञापन

कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव फतेहपुर राव साहब निवासी रामनिवास राजपूत, पत्नी मार्गश्री(48) के साथ गांव से कुछ दूरी पर स्थित अपने ट्यूबवेल पर रहते हैं। उनका पुत्र सुनील अपने तीन अन्य भाइयों के साथ गांव में रहता है। गुरुवार सुबह 7 बजे मार्गश्री का शव ट्यूबवेल के बाहर खड़े कटहल के पेड़ पर दुप्पटे के फंदे पर लटका मिला।
विज्ञापन

घटना की जानकारी होते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक अजय नारायण सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। मार्गश्री के बड़े पुत्र सुनील ने पुलिस को बताया कि मंगलवार को गांव के युवक जुआ खेल रहे थे। वहीं उनका छोटा भाई गोपाल खड़ा होकर देख रहा था। तभी किसी बात पर विवाद हो गया था। इसके बाद रात आठ बजे एक युवक ने गोपाल पर घर से पांच हजार रुपये चोरी करने का झूठा आरोप लगाकर उसके साथ मारपीट की और उसे गायब कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि बुधवार रात गांव का वही युवक अपने तीन अन्य साथियों के साथ ट्यूबवेल पर पहुंचा और उसकी मां मार्गश्री की हत्या कर शव पेड़ पर लटका दिया। घटना के वक्त महिला घर पर अकेली थी। गोपाल का अभी तक पता नहीं चला है।
क्षेत्राधिकारी अमृतपुर अजेय शर्मा ने पहुंचकर पुत्र सुनील व पति रामनिवास से पूछताछ की। फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर नमूने लिए। इसके बाद पुलिस ने शव फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मार्गश्री के परिजन रो-रोकर बेहाल हो गए।

मार्गश्री के चार पुत्र सुनील, मोहनदास, गोपाल व हरिओम हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक अजयनारायण सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। परिजनों ने जो आरोप लगाए हैं। उनके संदर्भ में जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

महिला का शव लटका मिलने के बाद मौके पर लगी भीड़ व  जांच करती फोरेंसिक टीम। संवाद

महिला का शव लटका मिलने के बाद मौके पर लगी भीड़ व जांच करती फोरेंसिक टीम। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed