{"_id":"5f2e9f098ebc3e3cea202433","slug":"dead-body-of-woman-found-hanged-accused-of-murder-farrukhabad-news-knp5756647179","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला का शव फंदे पर लटका मिला, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला का शव फंदे पर लटका मिला, हत्या का आरोप
विज्ञापन
रीना का फाइल फोटो।
- फोटो : FARRUKHABAD
फंदे पर लटका मिला महिला का शव, हत्या का आरोप
शमसाबाद। टेंपो चालक की पत्नी का शव संदिग्ध हालात में घर के कमरे में सुबह लटका मिला। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने हत्या का आरोप लगा पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
थाना क्षेत्र के गांव दलेलगंज निवासी रमनपाल दिल्ली में टेंपो चलाता है। उसके पिता जयवीर गुजरात में प्राइवेट नौकरी करते हैं। गांव में घर पर रमनपाल की पत्नी रीना(27) अपनी सास मीना देवी, देवर संजू व ननद रंजना के साथ रहती थी। शुक्रवार रात को सभी अलग-अलग कमरों में सो रहे थे। रीना अपने पांच वर्ष की बेटी ज्योति व पांच माह के बेटे के साथ घर की बैठक में थी।
सुबह जब मीना देवी उठीं तो बैठक में गईं। वहां रीना का शव छत में लगे कुंडे से साड़ी के फंदे से लटक रहा था। बच्चे सो रहे थे। मीना के चीखपुकार पर अन्य परिजन व मोहल्ले लोग आ गए। सूचना पर रीना का भाई जनपद मैनपुरी थाना भोगांव के गांव जवाहर निवासी गणेश अपने परिजनों के साथ दलेलगंज पहुंच गया। उसने बहन की हत्या किए जाने का आरोप लगाया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
गणेश ने बताया कि जब वह यहां पहुंचा तो कमरे की कुंडी बाहर से लगी थी और बहन का शव अंदर लटक रहा था। गणेश के चाचा अतुल व पिता हुकुमपाल ने बताया कि उन्होंने बेटी की शादी छह वर्ष पूर्व की थी। ससुरालीजन उसे आए दिन परेशान करते थे। एसपी ने मौके पर पहुंच कर मामले की जानकारी की। फोरेंसिक टीम ने नमूने लिए। एसपी डॉ. अनिल मिश्रा ने बताया कि शुरुआती जांच में रीना के आत्महत्या करने की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।