फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Dead body of school clerk found lying in a closed room

Farrukhabad News: बंद कमरे में पड़ा मिला स्कूल के लिपिक का शव

Tue, 14 Jan 2025 11:29 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Tue, 14 Jan 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Dead body of school clerk found lying in a closed room
कायमगंज (फर्रुखाबाद)। सीपी स्कूल के लिपिक का घर में बंद कमरे में शव मिला। बंद कमरे में पुलिस को गैस हीटर जलता मिला, इससे जहरीली गैस से मौत होने का अनुमान लगाया जा रहा है। पुलिस ने जांच कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


सीपी स्कूल के लिपिक रजत अग्रवाल (30) घसिया चिलौली स्थित नई कालोनी में किराए के मकान में रहते थे। सोमवार को जब वे स्कूल नहीं पहुंचे तो स्कूल के स्टाफ ने मोबाइल फोन पर कॉल की। उनका फोन स्विच ऑफ था।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह भी जब स्कूल नहीं पहुंचे तो स्कूल के स्टाफ को चिंता हुई। इस पर स्टाफ के लोग उनके घर पहुंचे। मकान का मेन गेट बंद था। रजत ऊपरी मंजिल के कमरे में रह रहे थे। एक युवक ने सीढ़ी के सहारे ऊपर चढ़कर कमरे के दरवाजे में धक्का मारा तो वह खुला मिला। रजत बेड पर पड़े थे। सीपी के एक डॉक्टर ने जाकर देखा तो उन्हें मृत बताया। स्कूल के स्टाफ ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ संजय वर्मा व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह फोर्स के साथ पहुंचे। पुलिस को कमरे में सिर के पास गैस हीटर जलता मिला, रजत निर्वस्त्र पड़ा मिला। पास में ही मेज पर एक शराब का बोतल, पानी की बोतलें, बचा हुआ कुछ खाना रखा मिला।

सीओ संजय वर्मा ने बताया प्रथम दृष्टया बंद कमरे में जहरीली गैस बनने से युवक की मौत होने का अनुमान है। मौत का कारण जानने के लिए शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।



-----------
चार घंटे बाद पहुंची फोरेंसिक टीम

कायमगंज। बंद कमरे में रजत अग्रवाल का शव मिलने की सूचना के बाद कोतवाली पुलिस ने जांच के लिए फोरेंसिक टीम को सुबह करीब साढ़े 11 बजे सूचना दी। करीब चार घंटे बाद टीम पहुंची। टीम के पहुंचने के बाद पुलिस ने दूसरी मंजिल से शव को नीचे उतारा।

----------



कासगंज के मूल निवासी थे रजत

कायमगंज। सीपी स्कूल के लिपिक रजत अग्रवाल के पिता हरिओम अग्रवाल कासगंज के मूल निवासी थे। वर्षो पहले वह कासगंज छोड़कर कायमगंज में रहने लगे। उनकी यहां ससुराल भी है। रजत भी यहां किराए के मकान में रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed