{"_id":"6748b2e93c0bddc3e30220d5","slug":"dead-body-of-panchayat-assistant-found-hanging-in-panchayat-house-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-104612-2024-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: पंचायतघर में फंदे पर लटका मिला पंचायत सहायक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: पंचायतघर में फंदे पर लटका मिला पंचायत सहायक का शव
विज्ञापन
कंपिल। पंचायतघर में ड्यूटी कर रहे एक पंचायत सहायक का शव फंदे पर लटका मिला। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। फाेरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए।
क्षेत्र के गांव हकीकतपुर निवासी राघवेंद्र यादव (22) पंचायत सहायक के पद पर तैनात था। रोजाना की तरह बृहस्पतिवार सुबह घर से पंचायत घर में ड्यूटी करने चला गया। दोपहर में घर आकर खाना खाता था। जब वह खाना खाने नहीं पहुंचा, तो परिजनों ने फोन किया, मगर रिसीव न होने पर चिंता हुई। परिजनों ने पंचायतघर पर जाकर देखा, तो उसका शव पंखे पर रस्सी के सहारे लटका मिला। इस पर चीख-पुकार मच गई।
आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सीओ जय सिंह परिहार, थाना प्रभारी विश्वनाथ आर्या ने जांच की। फोरेंसिक टीम ने भी नमूने लिए। परिजनों को एक मेज के ऊपर कुर्सी रखी मिली। परिजनों के अनुसार उसके दिमाग का इलाज चल रहा था। परिजन फंदे पर लटकने के बारे में कुछ कहने की स्थिति में नहीं हैं। मृतक के भाई राघवेंद्र, मानवेंद्र, अतेंद्र, भूपेंद्र और बहन प्रियंका व पूनम हैं। मां विमला देवी और परिजन बेहाल दिखे। पिता उमेश आगरा दवा लेने गए थे, मगर खबर मिलते ही रास्ते से ही लौट आए।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष विश्वनाथ आर्या ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-- -- -- -- -- -- --