फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Dead body of middle-aged man found on roadside after leaving home without informing

Farrukhabad News: घर से बिना बताए निकले अधेड़ का सड़क किनारे मिला शव

Thu, 11 Jul 2024 01:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
Dead body of middle-aged man found on roadside after leaving home without informing
शमसाबाद। घर से बिना बताए निकले अधेड़ का शव कायमगंज-फर्रुखाबाद मार्ग के किनारे पड़ा मिला। शरीर में चोटों के निशान हैं। इससे मार्ग दुर्घटना की आशंका जताई जा रही है। पुत्र की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


कादरीगेट थाने के गांव चाॅदपुर निवासी राजेश कटियार (50) क्षेत्र के गांव किसरौली में मकान बनाकर रह रहे थे। मंगलवार शाम परिजनों को बिना बताए ही वह घर से निकल गए। बुधवार सुबह टहलने निकले लोगों ने ठंडी कुइया चौराहे पर एक शव पड़ा देखा। शरीर पर चोटें थीं। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने जांच की। कुछ देर में पहुंचे किसरोली के लोगों ने राजेश के रूप में पहचान की। इस पर उनके पुत्र साहिल ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

शरीर पर चोटों के निशान होने से दुर्घटना की आशंका जताई जा रही है। पत्नी ममता, छोटा पुत्र शिवांश, पुत्री रंजना, छोटा भाई ब्रजेश कटियार का रो-रोकर बुरा हाल है। वह खेती करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed