{"_id":"6484d30e278b0e04ea008a64","slug":"dead-body-of-middle-aged-man-found-hanging-farrukhabad-news-c-12-1-279304-2023-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: फंदे पर लटका मिला अधेड़ का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: फंदे पर लटका मिला अधेड़ का शव
Sun, 11 Jun 2023 01:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Sun, 11 Jun 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
कमालगंज। शादी समारोह में शामिल होकर घर लौटे परिजनों में अधेड़ का शव कमरे में लटका देखा। शव देख परिजन बिलखने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना क्षेत्र से जुड़े गंगापार इलाके के गांव परमनगर निवासी रामजी कुशवाहा (45) के भाई रामबरन की पुत्री की शादी गुरुवार को थी। शादी समारोह में शामिल होने के लिए रामजी का पुत्र सचिन परिवार के साथ गया था। घर पर वह अकेले थे। विदाई के बाद शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे जब परिजन घर लौटे, तो दरवाजे खुले पड़े थे। अंदर जाकर देखा तो रामजी का शव फांसी के फंदे पर लटका था। शव देख पत्नी प्रेमा देवी व पुत्री हिमांशी बिलखने लगे।
सचिन ने थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की सूचना दी। दरोगा विमल कुमार ने पहुंचकर जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सचिन ने बताया कि पिता शराब पीने के आदी थे। शराब के नशे में होने के कारण वह चचेरी बहन की शादी में भी नहीं गए थे।