{"_id":"647a343778bd7497a1054848","slug":"dead-body-of-advocate-found-hanging-farrukhabad-news-c-12-1-265953-2023-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: फंदे से लटका मिला अधिवक्ता का शव, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: फंदे से लटका मिला अधिवक्ता का शव, जांच में जुटी पुलिस
Fri, 02 Jun 2023 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Fri, 02 Jun 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
फर्रूखाबाद जिले के मोहम्मदाबाद में चरागाह के पास लगे शीशम के पेड़ पर अधिवक्ता का शव फंदे से लटका मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की है। कोतवाली क्षेत्र के गांव पट्टी खुर्द निवासी वकील संतोष कुमार पाल (50) कचहरी फतेहगढ़ में वकालत करते थे। परिजनों के मुताबिक बृहस्पतिवार की रात 12 बजे संतोष शौच करने के लिए गए। कुछ देर बाद घर से बाहर निकल गए थे।
शुक्रवार की सुबह संतोष को घर में नहीं देखकर पुत्र सचिन उनको तलाशने के लिए घर से बाहर निकला। चारागाह के पास पेड़ से उनका शव लटकता मिला। सचिन के चीखने पर पत्नी सुनीता सहित परिवार के अन्य लोग वहां पहुंच गए। सुनीता ने पुलिस को बताया कि वह पति के साथ अकेली रहती है। उनके दो बेटे सचिन व रितेश झांसी में रहकर पढ़ाई कर रहे है।
दो दिन पहले ही वह घर आए थे। पति रात को शौच करने के बाद घर से बाहर चले गए। उन्होंने फंदा क्यों लगाई, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। वह इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं करना चाहते है। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पंचनामा भरने के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया।