{"_id":"68f3e603507c415b6c01c33a","slug":"dead-body-of-a-youth-found-floating-in-the-ganga-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-131554-2025-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: गंगा में उतराता मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: गंगा में उतराता मिला युवक का शव
Sun, 19 Oct 2025 12:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Sun, 19 Oct 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
शमशाबाद (फर्रुखाबाद)। गंगा में तीन दिन पहले डूबे युवक का शव शनिवार को उतराता मिला। परिजनों ने शव की पहचान कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची शमशाबाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जनपद एटा के कोतवाली अलीगंज क्षेत्र के ग्राम हरसारी निवासी दुर्वेश (30) गांव में कथा समाप्त होने के बाद 15 अक्तूबर को अटेनाघाट, कंपिल पर कलश विसर्जन करने गया था। विसर्जन के दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। परिजन उसी दिन से लगातार उसकी खोजबीन में जुटे रहे, लेकिन सुराग नहीं मिला।
शुक्रवार देर शाम, परिजन जब अटेना घाट से ढाई घाट की ओर तलाश कर रहे थे, तभी ढाई घाट के पास पानी में शव उतराता दिखाई दिया। सूचना पर थानाध्यक्ष रमेश सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंचे। शव की पहचान युवक के भाई सुनील कुमार ने की। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष ने बताया कि भाई की तहरीर दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।