फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Dead body found on Etawah-Bareilly highway

इटावा बरेली हाईवे किनारे खंदी में मिला युवक का शव

Mon, 09 Aug 2021 05:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 05:09 PM IST
विज्ञापन
Dead body found on Etawah-Bareilly highway
मोहम्मदाबाद क्षेत्र में इटावा बरेली हाईवे किनारे खंदी में शव मिलने पर जांच करती फॉरेसिंक टीम। - फोटो : FARRUKHABAD
इटावा-बरेली हाईवे किनारे मिला शव
विज्ञापन

मोहम्मदाबाद। इटावा-बरेली हाईवे किनारे गड्ढे में युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आस पास गांव के लोगों को बुलाकर शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। युवक की हत्या कर शव फेंकने की आशंका जताई गई है।
सोमवार को इटावा-बरेली हाईवे किनारे गांव गैसिंगपुर के पास बालाजी ट्रेडर्स भट्ठे से 200 मीटर दूर गड्ढे में युवक (35) का शव पड़ा मिला। गांव के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही कोतवाल दिलीप कुमार बिंद मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आस पास गांव के लोगों को बुलाकर शिनाख्त करने का प्रयास किया। युवक का शव दो से तीन दिन पुराना है।
विज्ञापन

हत्या के बाद शव फेंकने की आशंका जाहिर की गई। फोरेंसिक टीम के दीवान सुनील दुबे ने सिपाहियों के साथ घटना स्थल का निरीक्षण कर फोटोग्राफ व वीडियोग्राफी करवाई। युवक के हाथ, पैर व गर्दन पर चोट के निशान पाए गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

72 घंटे बाद शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। सीओ मोहम्मदाबाद सोहराब आलम ने बताया कि हाईवे किनारे गड्ढे में 35 वर्षीय युवक का शव मिला है। युवक ने काली रंग की पेंट, सफेद लाइनदार शर्ट के अलावा लाल रंग का अंडरवियर पहन रखा था। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed