फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Dead body burned by address after killing woman

महिला की हत्या कर शव को पतेल से जलाया

Tue, 29 Dec 2020 10:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Dec 2020 10:35 PM IST
विज्ञापन
Dead body burned by address after killing woman
नगला खुशहाली के पास शव मिलने से लगी भीड़। - फोटो : FARRUKHABAD
महिला की हत्या कर शव पतेल से जलाया
विज्ञापन

अमृतपुर। महिला की हत्या करने के बाद सुनसान इलाके में शव को पतेल के बीच में रखकर आग के हवाले कर दिया गया। मंगलवार को पानी की पाइप लाइन डाल रहे मजदूरों ने शव देख पुलिस को सूचना दी। महिला 90 प्रतिशत जल चुकी थी। उसके हाथ व पैर जानवरों ने क्षति विक्षत कर दिए थे। शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना क्षेत्र के गांव खुशहाली नगला के मजरा पंचम नगला के पास मंगलवार को पाइप लाइन डाल रहे मजदूरों ने एक पुलिया के पास सड़क के किनारे पतेल में महिला का अधजला शव पड़ा देखा। सूचना पर एसओ जसवंत सिंह मौके पर पहुंचे। शव 90 प्रतिशत जल चुका था। मृतक महिला की उम्र 35 से 40 साल के बीच की होनेेेे का अनुमान लगाया गया। मृतका के हाथ में चूड़ी व पैरों में पायलें थीं। पास में ही ब्लाउज का कुछ हिस्सा पड़ा था। कुछ देर बाद एएसपी अजय प्रताप व सीओ अमृतपुर अजेय कुमार शर्मा भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

अधिकारियों ने पड़ताल की और आसपास के गांव के लोगों को बुलाकर शव की शिनाख्त करने का प्रयास किया। महिला का चेहरा व बाल पूरी तरह जल जाने से शिनाख्त नहीं हो सकी। अधिकारियों का मानना था कि महिला की हत्या कहीं और करने के बाद सोमवार रात ही उसे जलाने के लिए सुनसान इलाके में लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ अमृतपुर अजेय कुमार शर्मा ने बताया कि महिला का अधजला शव मिला है। चेहरा व बाल जल जाने से शिनाख्त नहीं हो पाई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का पता चल सकेगा। आसपास के जनपदों से महिला के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

फोरेंसिक टीम ने मौके पर लिए नमूने
महिला का शव मिलने की जानकारी पर फोरेंसिक टीम के वैैज्ञानिक ओमप्रकाश मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना स्थल पर वीडियोग्राफी व फोटोग्राफ बनाकर सुरक्षित किए। मौके से मिट्टी व महिला के कपड़ों के नमूने लिए। उन्होंने बताया कि महिला को सोमवार रात ही जलाया गया है। हत्या कहीं और की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed