{"_id":"64cfd617264e0cc51a0fd8c6","slug":"dcm-crushes-artisan-on-bareilly-etawah-highway-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1019-1542-2023-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: बरेली-इटावा हाईवे पर डीसीएम ने कारीगर को कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: बरेली-इटावा हाईवे पर डीसीएम ने कारीगर को कुचला
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखाबाद। बरेली इटावा हाईवे पर डीसीएम ने छपाई कारीगर को कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। जयपुर से एक माह पहले आया कारीगर प्रधानामंत्री आवास बनवा रहा था। पुलिस ने चालक को पकड़ कर डीसीएम को कब्जे में ले लिया।
कादरीगेट थाना क्षेत्र के गांव नारायनपुर निवासी फूल सिंह बहेलिया(49) राजस्थान के जनपद जयपुर में छपाई कारखाने में काम करता था। पत्नी खुशी देवी ने प्रधानमंत्री आवास के लिए आवेदन किया था। आवास स्वीकृत होने पर फूल सिंह एक माह पहले गांव आया। वह आवास का निर्माण करवा रहा था। शनिवार की रात नौ बजे फूल सिंह सेंट्रल जेल चौराहे पर मेडिकल स्टोर से दवा लेने के लिए जा रहा था।
बरेली इटावा हाईवे पर मोहम्मदाबाद की ओर ई रिक्शा लादकर आ रहे डीसीएम ने फूल सिंह को कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने चालक यशपाल को पकड़ लिया। डीसीएम को कब्जे में लेकर चौकी पर खड़ा करवा दिया। शव को लोहिया अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवा दिया। जानकारी पर पत्नी खुशी देवी, पुत्र ध्रुव कुमार, पुत्री रेशमा, मोनिका, सोनी मौके पर पहुंचीं।
विज्ञापन
पुलिस ने खुशी की तहरीर पर चालक के खिलाफ दुर्घटना का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने रविवार को फूल सिंह के शव का पोस्टमार्टम कराया।