फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   dawat khane gaya pariwar chori

दावत खाने गया परिवार, घर में लाखों की चोरी

Sun, 06 Sep 2020 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
dawat khane gaya pariwar chori
फर्रुखाबाद। सूने मकान का ताला तोड़कर चोर लाखों रुपये के जेवरात और नगदी उड़ा ले गए। पड़ोसी की सूचना पर ननद संग घर पहुंची महिला को सेफ के ताले टूटे और सामान बिखरा मिला। पुलिस ने गली में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले, मगर कुछ पता नहीं चला। पीड़िता ने तहरीर दे दी है।
विज्ञापन

नरकसा अंबडेकरनगर निवासी विनोद कुमार पुत्र पहलवान सिंह दिल्ली में निजी काम करते हैं। घर में उनकी पत्नी राखी और बहन सरिता पत्नी मनोज सिंह निवासी गंजडुंडवारा, कासगंज रहती हैं। गुरुवार को तलैया फजल इमाम की रहने वाली उनकी मौसी के यहां दावत थी। इसमें राखी और सरिता चली गईं। वहां परिजनों ने रोक लिया। शनिवार सुबह पड़ोसी ने फोन किया कि मुख्य गेट के ताले टूटे हैं। इस पर वे घर पहुंचीं, तो दो कमरों के ताले टूटे मिले। अलमारियां खुली पड़ी थीं और सामान बिखरा हुआ था। इस पर राखी रिश्तेदारों के साथ कादरीगेट चौकी पहुंची। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। गली में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खंगाली, मगर कुछ हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन

राखी ने बताया कि उनकी दो सोने की जंजीर, तीन अंगूठी, झाले, मंगलसूत्र, पायल, बिछुआ, एलसीडी टीवी और 10 हजार की नगदी चोरी हो गई। उनकी ननद सरिता के कमरे से जंजीर, झाले, पायल और आठ हजार की नगदी चोर ले गए। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दे दी है। विनोद भी दिल्ली से घर के लिए चल दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed