फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Daughters showed strength in hockey in divisional team selection trial

Farrukhabad News: मंडलीय टीम चयन ट्रायल में बेटियों ने हॉकी में दिखाया दम

Sat, 18 Mar 2023 12:49 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Mar 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Daughters showed strength in hockey in divisional team selection trial
फर्रुखाबाद। मंडलीय टीम चयन के लिए कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में आयोजित ट्रायल में जिले की बेटियों ने हॉकी में शानदार प्रदर्शन किया। ट्रायल में इटावा के साथ बेटियों ने मैच खेला। दौड़ व अन्य प्रतियोगिताओं में भी भाग लिया।
विज्ञापन

ग्रीनपार्क स्टेडियम कानपुर में हुए ट्रायल में टीम लीडर महादेवी वर्मा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की आठवीं की छात्रा आस्था के साथ खिलाड़ियों ने भाग लिया। टीम में इसी कॉलेज की प्रांजल, प्रियंका, नैंसी, अंशी, कात्यायनी, केंद्रीय विद्यालय की आराध्या व नरेंद्र सरीन स्कूल की वंदना शामिल रहीं। मंडलीय टीम के चयन के लिए ट्रायल में कात्यायनी गोलकीपर रहीं। इटावा व फर्रुखाबाद के खिलाड़ियों का मैच कराया गया जो बराबरी पर रहा।
विज्ञापन

खिलाड़ियों ने बताया कि हॉकी मैच के साथ ही दौड़, गोला फेंक आदि में भी प्रतिभाग कराया गया। बालकों के ट्रायल में जिले से चार खिलाड़ी शामिल हुए। सभी खिलाड़ी ब्रह्मदत्त स्पोर्ट्स स्टेडियम फतेहगढ़ में हॉकी कोच सत्यम मिश्रा के निर्देशन में तैयारी कर रहे। मंडलीय टीम चयन के बाद राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के आधार पर स्पोर्ट्स हॉस्टल के लिए खिलाड़ियों को अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed