फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Dance in Garba and Devi Jagran

Farrukhabad News: गरबा और देवी जागरण में झूमे

Mon, 29 Sep 2025 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Mon, 29 Sep 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Dance in Garba and Devi Jagran
फोटो-36, माता के भजन प्रस्तुत करते कलाकार। स्रोत: स्वयं - फोटो : संवाद
फर्रुखाबाद। मेजर एसडी सिंह पीजी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में मंगलवार को गरबा महोत्सव एवं देवी जागरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज परिसर भक्ति और सांस्कृतिक रंग में सराबोर रहा।
विज्ञापन

गरबा और देवी जागरण में सभी झूमते रहे। मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राओं, अध्यापकों, प्रबंध समिति के सदस्यों ने पारंपरिक परिधानों में गरबा नृत्य कर आनंद लिया। देर रात देवी जागरण का आयोजन हुआ। इसमें सेजल म्यूजिकल ग्रुप कानपुर के कलाकारों ने मां दुर्गा के भजन सुनाए।
विज्ञापन

कानपुर से आईं कंचन त्रिवेदी, नैना किंकर, कविता, सर्वेश, पं. गौरव आचार्य और शिव तिलकधारी कलाकारों ने माता रानी के जयकारों के बीच मधुर गीत प्रस्तुत किए। सुबह तारा रानी की कथा के बाद कॉलेज के चेयरमैन डॉ. जितेंद्र सिंह यादव और डायरेक्टर डॉ. अनीता रंजन ने मातारानी की आरती उतारी। प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

फोटो-36, माता के भजन प्रस्तुत करते कलाकार। स्रोत: स्वयं

फोटो-36, माता के भजन प्रस्तुत करते कलाकार। स्रोत: स्वयं- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed