फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Damage to potatoes and tobacco due to rain again

Farrukhabad News: फिर हुई बारिश से आलू व तंबाकू में नुकसान

Tue, 06 Feb 2024 02:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Feb 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
Damage to potatoes and tobacco due to rain again
कायमगंज। पांच दिन पूर्व तेज हवा के साथ हुई बारिश की मार से किसान उबर भी नहीं पाया था कि रविवार से फिर से बारिश शुरू हो गई। इससे खेत में खड़ी तंबाकू, सरसों, आलू की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें पड़ गईं हैं। खेतों में पानी भरने से आलू सड़ सकता है। वहीं, सरसों व तंबाकू की पैदावार प्रभावित होना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन


31 जनवरी की रात व दिन में हुई बारिश से खेतों की नमी अभी कम नहीं हुई। रविवार से हवाओं के साथ झमाझम बारिश होती रही। इससे क्षेत्र के गांव अताईपुर, कटरा, पितौरा, खजुरिया, दोषपुर, अहमदगंज, कुंआखेड़ा, छतरई, मदनपुर सहित कई ग्रामों के खेतों में तेज हवा से सरसों व तंबाकू की फसल गिर गई। खेतों में पानी भी भर गया।
विज्ञापन

रविवार से शुरू हुई बारिश सोमवार को भी रुक रुक कर होती रही। तंबाकू, आलू, सरसों के किसानों की चिंता बढ़ गई है। बेमौसम बरसात से पैदावार प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। साथ ही तंबाकू में कबरा व अन्य रोग लगने की भी आशंका बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



गांव मुदौल निवासी किसान अशोक दुबे का कहना है कि 5 दिन पहले हुई बारिश से अभी उभर नहीं सके। तब तक दोबारा जोरदार बारिश ने फसलों को नुकसान पहुंचा दिया। ही खुदे पड़े आलू में भी नुकसान है। तंबाकू के लिए पानी जहर का काम कर रहा है।





बारिश के बाद ठंडक बढ़ी, अलाव बने सहारा

कायमगंज। पहले हुई बारिश के बाद मौसम में बदलाव आ गया। तेज धूप निकलने से ठंड से राहत मिल गई थी। लोगों की दिनचर्या में बदलाव भी देखा गया। लोगों ने घरों से निकलकर जरूरी काम निपटाए। रविवार से शुरू हुई बारिश के बाद दिन भर बादल छाए रहे। ठंडी हवाओं ने लोगों को परेशान कर दिया। बूंदाबांदी से गांव और गलियों में कीचड़ हो गया। पूरे दिन लोग ठंड से बचाव को अलाव तापते रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed