फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Dalmot factory fire , the loss of five lakh

दालमोठ कारखाना में लगी आग, पांच लाख का नुकसान

Mon, 21 Sep 2015 11:15 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Mon, 21 Sep 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
Dalmot factory fire , the loss of five lakh
दालमोठ बनाते समय कारखाने में लगी आग से हड़कंप मच गया।  आग की लपटों का
विज्ञापन
विकराल रूप देखकर मोहल्ले के लोग डर गए। आसपास के लोग आग बुझाने में जुट गए। दमकल मौके पर पहुंची लेकिन तब तक आग बुझ चुकी थी। कारखाना मालिक के अनुसार अग्निकांड में पांच लाख का नुकसान हुआ है।

शहर कोतवाली के मोहल्ला बूरावाली गली निवासी ओमप्रकाश गुप्ता की अम्मा नमकीन के नाम से दुकान है। ओमप्रकाश का परिवार दुकान की दूसरी मंजिल पर रहता है। दुकान के पीछे कारखाना है। सोमवार की शाम करीब 7 बजे कारखाना में दालमोठ बनाई जा रही थी। इस दौरान कड़ाही से निकली लौ से कारखाना में आग लग गई। आग ने विकराल रूप ले लिया।

आग की लपटों को देखकर कर्मचारी बाहर निकल आए। परिजनों के अलावा मोहल्ले के मोहित, मनीष, विकास, शिवम, राजा, कमल समेत अन्य लोगों ने आग पर काबू पाने के लिए पानी डालना शुरू कर दिया।  कुछ लोग दूसरी मंजिल से  घरेलू सामान

को बाहर निकलने लगे।  घटना की सूचना पर दमकल कर्मी भी पहुंच गए। तब तक आग पर काबू पाया जा चुका था।  इस
दौरान मोहल्ले में अफरातफरी का माहौल बना रहा।  इस अग्निकांड में करीब पांच लाख रुपये का नुकसान बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed