{"_id":"68dd73a46387eca147015e8e","slug":"daimar-caught-making-firecrackers-at-home-farrukhabad-news-c-222-1-ka11004-130811-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: घर में दैमार पटाखे बनाते पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: घर में दैमार पटाखे बनाते पकड़ा
विज्ञापन
फोटो-20, गांव लालबाग में घर से बरामद पटाखे ले जाती पुलिस। संवाद
- लालबाग गांव में 50-60 किलो बने व अधबने पटाखे बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
कायमगंज। दीपावली से पहले पुलिस ने गांव लालबाग में छापा मारकर भारी मात्रा में अवैध दैमार पटाखे बरामद किए हैं। सीओ राजेश कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में बुधवार शाम इंस्पेक्टर अनुराग मिश्रा व पुलिस बल ने अरशद पुत्र रुकसार के मकान पर तलाशी ली, जहां करीब 50 से 60 किलो बने व अधबने दैमार पटाखे मिले।
पुलिस ने मौके से सभी पटाखे जब्त कर उन्हें सुरक्षित स्थान पर रखवा दिया। पूछताछ में पता चला कि यह माल दिवाली पर तेज धमाकों के उद्देश्य से तैयार किया जा रहा था। सीओ ने बताया कि प्रतिबंधित पटाखों का भंडारण और निर्माण गंभीर आपराधिक कृत्य है। इससे आमजनों की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती थी। उन्होंने कहा कि आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई से इलाके में खलबली मची है। ग्रामीणों ने पुलिस की तत्परता की सराहना की। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अवैध पटाखों की जानकारी मिलने पर तुरंत सूचित करें ताकि बड़े हादसे से बचा जा सके।