{"_id":"5fdc98368ebc3e3eb07fb55e","slug":"dabangg-gets-drunk-with-lekhpal-farrukhabad-news-knp60056677","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब के नशे में दबंग ने लेखपाल से की हाथापाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब के नशे में दबंग ने लेखपाल से की हाथापाई
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। स्कूल में कंबल वितरण करने गए लेखपाल से दबंग ने गालीगलौज कर हाथापाई कर दी। लेखपाल ने दबंग के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई करने का भरोसा दिया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव कान्हेपुर में क्षेत्रीय लेखपाल हर्षित अग्निहोत्री 17 दिसंबर को गांव के ही प्राथमिक स्कूल में ग्रामीणों को कंबल वितरित करने गए थे। लेखपाल लोगों को कंबल बांट रहे थे।
तभी गांव का एक दबंग शराब के नशे में स्कूल पहुंचा और लेखपाल को गाली देने लगा। विरोध करने पर उसने लेखपाल से हाथापाई कर दी। मौके पर मौजूद अन्य ग्रामीणों ने लेखपाल को बचाया।
विज्ञापन
लेखपाल ने दबंग के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाल राकेश कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है। चौकी इंचार्ज मदनपुर को जांच के लिए घटना स्थल पर भेजा है। जांच रिपोर्ट मिलते ही मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।