{"_id":"643464b2908decaf94032d54","slug":"dabang-molested-and-assaulted-a-female-sweeper-farrukhabad-news-c-12-1-172962-2023-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: दबंग ने महिला सफाई कर्मी से की छेड़छाड़ मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: दबंग ने महिला सफाई कर्मी से की छेड़छाड़ मारपीट
Tue, 11 Apr 2023 01:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Tue, 11 Apr 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शमसाबाद ब्लॉक क्षेत्र की एक ग्राम पंचायत में दबंग ने महिला सफाई कर्मी से अभद्रता व छेड़छाड़ की। विरोध करने पर पीटा और अपहरण की धमकी थी। पीड़िता ने दबंग के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
महिला सफाई कर्मी ने तहरीर में कहा कि वह सोमवार को ग्राम पंचायत में सफाई कर रही थी। इसी बीच गांव का ही एक दबंग पहुंचा और उससे अभद्रता करने लगा। विरोध करने पर जातिसूचक गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर आमादा हो गया। अपने दरवाजे पर सफाई करने का दबाव बनाया। मना करने पर अपहरण कराने की धमकी दी। भयभीत होकर वह भागी तो दबंग ने मारपीट कर छेड़छाड़ की।
महिला ने घटना की जानकारी सफाई कर्मी संगठन नेताओं को दी। इस पर पंचायतीराज सफाई कर्मचारी संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष मनोहर पदाधिकारियों के साथ शमसाबाद थाने पहुंचे। जिला अध्यक्ष विमल कुमार, महामंत्री रविश कुमार गौतम व चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ के जिला महामंत्री अरविंद सिंह ने घटना की जानकारी पर रोष जताया। कहा कि यदि पीड़ित कर्मचारी को न्याय नहीं मिलता है तो संगठन आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।