{"_id":"3590a92c6320711258670ed73f4106dd","slug":"current-refrigerator-landed-in-the-death-of-the-newly-married-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्रिज में उतरे करंट से नवविवाहिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्रिज में उतरे करंट से नवविवाहिता की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Wed, 19 Aug 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नागपंचमी पर घर में पोंछा लगाते समय नवविवाहिता फ्रिज में उतरे करंट की
विज्ञापन
चपेट में आ गई। परिजन गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए।
यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना
शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
गांव बिचपुरी निवासी कुलदीप कुमार की शादी तीन माह पहले थाना अल्लाहगंज के गांव फत्तेपुर की मधु से हुई थी। बुधवार को नाग पंचमी का त्योहार था। मधु (24) घर की साफ सफाई करने के बाद सुबह लगभग 5:30 बजे पोंछा लगा रही थी । फ्रिज फर्श पर रखा हुआ था। फ्रिज में करंट आ रहा था। पोंछा लगाते समय मधु फ्रिज मे आ रहे करंट की चपेट में आ गई।
इससे वह तड़पने लगी। पत्नी की चीख सुनकर कुलदीप कुमार दौड़ कर पहुंचे। तब तक मधु बेहोश हो चुकी थी। कुलदीप मधु को बचाने की कोशिश करने लगा। उसी समय बिजली चली गई। परिजन मधु को आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर पहुंचे। यहां डा. योगेंद्र ने मधु को मृत घोषित कर दिया । इस पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन शव को घर
ले आए। इन्होंने मायके वालों को सूचना दी। मायके वालों के आने के बाद परिजनों ने पांचाल घाट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया । थानाध्यक्ष यतेन्द्र यादव ने बताया कि उन्हें घटना की सूचना नहीं मिली है ।