{"_id":"60a407438ebc3e920b37fe87","slug":"current-farrukhabad-news-knp6291494173","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट लगने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट लगने से युवक की मौत
विज्ञापन
अमृतपुर। बिजली के बोर्ड में पंखे का तार लगाते समय करंट लगने से युवक की मौत हो गई। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी।
थानाक्षेत्र के गांव बालीपट्टी रानी गांव के विनीत कुमार अवस्थी(38 ) सोमवार रात को बिजली के बोर्ड में पंखे का तार लगा रहे थे। तभी हाथ मे करंट लग गया। पंखा उनके ऊपर गिर पड़ा। परिवार लोग पंखा गिरने की आवाज सुनकर कमरे में पहुंचे तो देखा कि विनीत जमीन पर पड़े थे। परिजन विनीत को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजेपुर लेकर पहुंचे।
डॉ. प्रमित राजपूत ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर घर चले पहुंचे तो कोहराम मच गया। विनीत तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। पत्नी सुनीता व मां सुषमा रो-रोकर बेहाल हो गईं। विनीत के कोई संतान नहीं है। वह खेती करता था।