फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   cultural

तिलक लगाकर और कार्ड देकर दादा-दादी को किया सम्मानित

Mon, 16 Dec 2019 06:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2019 06:00 PM IST
विज्ञापन
cultural
फर्रुखाबाद। जयपुरिया स्कूल में दादा-दादी दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम हुए। बच्चों ने बुजुर्गों के मस्तिष्क पर तिलक लगाया तथा कार्ड भी भेंट किए।
विज्ञापन

आवास विकास स्थित प्री प्राइमरी स्कूल विंग में चेयरमैन सुशील सिंह कुशवाहा, प्रधानाचार्य राजीव श्रीवास्तव एवं कविता त्रिपाठी ने मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। चेयरमैन ने कहा कि दादा-दादी वह पेड़ हैं, जिसकी छांव में पूरा परिवार फलता-फूलता है। दादा-दादी के पास रहना अपने में अलग अहसास है।

वह न केवल ज्ञान के मोती फैलाते हैं बल्कि प्यार और देखभाल से हम सबके जीवन में खुशियां भर देते हैं। बच्चों के रंगारंग कार्यक्रमों ने समां बांध दिया। स्कूल में प्रतियोगिताएं हुईं। म्यूजिकल चेयर गेम में आरवी पांडेय ने बाजी मारी। लिफाफा मेकिंग में चित्रा अग्निहोत्री, भजन गायन में मीरा तिवारी व क्विज कंपटीशन में चित्रा अग्निहोत्री तथा प्रगति कटियार ने सबसे ज्यादा उत्तर देकर प्रथम स्थान पाया। स्कूल स्टाफ का खासा सहयोग रहा। संचालन शिक्षिका प्रीती सिंह की देखरेख में छात्रा अंचिशा व छात्र अक्षांश ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed