फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   cultural

सेवादारों ने बदला निशान साहिब का चोला, शोभायात्रा आज

Mon, 11 Nov 2019 06:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2019 06:18 PM IST
विज्ञापन
cultural
फर्रुखाबाद। गुरुनानक देव महाराज के प्रकाशोत्सव पर सोमवार सुबह लोहाई रोड गुरुद्वारा में निशान साहिब का चोला बदला गया। 12 नवंबर को फतेहगढ़ से भव्य शोभायात्रा निकलेगी। जिसका समापन लोहाई रोड स्थित गुरुद्वारा में होगा। इस दौरान लंगर भी होगा।
विज्ञापन

गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की देखरेख में प्रकाश पर्व का आयोजन किया जा रहा है। लोहाई रोड स्थित गुरुद्वारा में ज्ञानी गुरुवचन सिंह की देखरेख में सुबह अखंड पाठ साहिब का पाठ हुआ। इसके बाद निशान साहिब का चोला बदला गया। बाद में चाय का लंगर हुआ। रोड पर निकलने वाली संगत को चाय की सेवा की गई। मंगलवार सुबह 11 बजे फतेहगढ़ कर्नलगंज गुरुद्वारा से शोभायात्रा शुरू होगी। दोपहर में बढ़पुर स्थित एक गेस्ट हाउस में विश्राम करेगी। यहां से शाम चार बजे शोभायात्रा बस स्टैंड, लालगेट, घुमना, नेहरू चौक, लोहाई रोड स्थित गुरुद्वारा में पहुंचेगी। यहां लंगर का आयोजन होगा। सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed