फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Crushing stalled due to technical fault, queue of trolleys loaded with sugarcane

Farrukhabad News: तकनीकी खराबी से ठप हुई पेराई, गन्ना लदी ट्रालियों की लगी कतार

Sun, 24 Mar 2024 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
Crushing stalled due to technical fault, queue of trolleys loaded with sugarcane
कायमगंज। स्प्रे पाउंड में लगे पानी को ठंडा करने के दो मोटर जल गए। जैसे-तैसे प्लांट को चालू रखा गया। शनिवार दोपहर पानी अधिक गर्म हो जाने पर प्लांट को बंद करना पड़ा। इससे धीमी गति से की जा रही तौल भी पूरी तरह बंद हो गई। टोकन गेट से लेकर सीओ दफ्तर तक गन्ना लदी ट्रालियों की कतार लग गई। किसान परेशान हैं।
विज्ञापन


चीनी मिल की 50 साल पुरानी जर्जर मशीनें शुक्रवार रात धोखा दे गईं। मिल में पेराई कार्य अंतिम दौर में है। किसान भी जल्दी से अपने गन्ने को मिल में आपूर्ति करने की दौड़ में लगे हैं। शुक्रवार दोपहर मिल के स्प्रे पाउंड में पानी को ठंडा करने के लिए लगे दो मोटर जल गए। रात भर मौसम में ठंडक होने से प्लांट चलता रहा। शनिवार दोपहर स्प्रे पाउंड में पानी ठंडा न होने से पानी ओवरहीट होने लगा। दोपहर करीब दो बजे पेराई ठप हो गई। मिल यार्ड में गन्ना लदी ट्रालियों का जमावड़ा लग गया। टोकन रोकने पर गेट से सीओ दफ्तर तक गन्ना लदी ट्रालियों की कतार लग गई। ऐसे किसान जिनकी पर्ची अवधि समाप्त की ओर है उन्हें दिक्कत होने लगी। उनका कहना है कि होली के समय पर्ची की अवधि तक गन्ना आपूर्ति न हुआ तो त्योहार मिल में ही निकल जायेगा। हालांकि मिल प्रशासन ने पूरनपुर चीनी मिल से मोटर लाने के लिए टीम भेज दी। चीफ इंजीनियर विनोद दयाल का कहना है कि मोटर जलने के बाद प्लांट चलता रहा। दोपहर के समय पानी ज्यादा गर्म होने से प्लांट बंद करना पड़ा। रुक-रुककर प्लांट चला दिया जाएगा। तब तक मोटर भी आ जाएगी।
विज्ञापन


जीएम कुलदीप सिंह ने बताया कि मोटर जलने के बाद तौल जारी रही। दोपहर में प्लांट बंद हुआ है। मोटर आने वाली हैं। रात भर में मोटर बदल दी जाएगी। पानी ठंडा होने के बाद फिर से पेराई शुरू कर दी जाएगी। पेराई कार्य मे ज्यादा दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed