फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Crowd of farmers gathered at IFFCO center to get fertilizer, ended by afternoon

Farrukhabad News: खाद लेने के लिए इफको केंद्र पर उमड़ी किसानों की भीड़, दोपहर तक खत्म

Thu, 09 Jan 2025 11:38 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Thu, 09 Jan 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Crowd of farmers gathered at IFFCO center to get fertilizer, ended by afternoon
इफको केंद्र पर खाद के लिए लगी लाइन व बाइक से खाद ले जाता किसान। - फोटो : इफको केंद्र पर खाद के लिए लगी लाइन व बाइक से खाद ले जाता किसान।
कायमगंज। करीब 9 दिन बाद इफको केंद्र पर आई यूरिया खाद नाकाफी साबित हो रही है। खाद आते ही किसान ठंड में खाद लेने के लिए सुबह से ही टूट पड़े मगर दोपहर तक यूरिया खाद खत्म हो गई। जिससे काफी किसान मायूस होकर लौट गए।
विज्ञापन


इन दिनों गेहूं, तंबाकू, सरसों आदि फसलों की बढ़वार के लिए यूरिया खाद की डिमांड बढ़ गई है। कंपिल रोड स्थित इफको केंद्र पर किसान यूरिया खाद लेने के लिए 9 दिन से चक्कर लगा रहे थे। गुरुवार को यूरिया खाद वितरण की सूचना पर किसानों की केंद्र पर भीड़ उमड़ पड़ी। दोपहर तक आई खाद खत्म हो गई।
विज्ञापन

केंद्र पर लाइन में लगे बहुत से किसान बिना खाद लिए ही मायूस होकर लौट गए। गांव खान आलमपुर निवासी किसान राकेश चंद्र ने बताया वे सुबह से लाइन में लगे थे, करीब 2 बजे उन्हें 5 बोरी खाद मिल पाई। खाद के साथ 350 रुपये का एक लगेज भी लेना पड़ा। अब खाद खत्म हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




-----------
किसान बोले रसूखदारों को पहले मिल रही खाद

कायमगंज। गांव मऊ निवासी प्रदीप ने बताया कि वे करीब 12 बजे यहां आकर लाइन में लगे हैं, उनका नंबर आने से पहले ही स्टॉक निल हो गया। यहां रसूखदारों को पहले खाद दी जा रही है। इससे उन्हें बिना खाद लिए ही जाना पड़ रहा है।
-----------




गांव हजरतपुर निवासी किसान श्यामसुंदर ने बताया कि कई दिन बाद इस केंद्र पर यूरिया आई है। इस समय गेहूं की फसल में पानी लगाने के यूरिया लग रही है। इससे डिमांड ज्यादा है। लाइन में लगने के बावजूद उन्हें खाद नहीं मिली है। वितरण व्यवस्था में सुधार की जरूरत है।

------------



नौ दिन बाद 350 बोरी यूरिया आई थी। यूरिया की मांग ज्यादा है। दोपहर तक सभी वितरण कर दी गई। अब खाद आने के बाद वितरण किया जाएगा। 532 बोरी डीएपी खाद उनके पास स्टॉक में है। बिना भेदभाव के वितरण किया जा रहा है। - सुधीर कुमार, केंद्र प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed