{"_id":"69d7f801937439206b086668","slug":"crops-sown-on-the-ganga-riverbed-will-be-auctioned-farrukhabad-news-c-222-1-frk1006-140270-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: गंगा की भूमि पर बोई गई फसल की होगी नीलामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: गंगा की भूमि पर बोई गई फसल की होगी नीलामी
Fri, 10 Apr 2026 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Fri, 10 Apr 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
कायमगंज। कंपिल क्षेत्र के गांव सवितापुर बिहारीपुर में गंगा की भूमि पर अवैध कब्जे के मामले में प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। जांच में कब्जा अवैध पाए जाने के बाद राजस्व टीम ने कब्जाई गई भूमि पर बोई गई फसल को कटवा लिया है, जिसकी अब खुलेआम नीलामी कराई जाएगी।
बताया गया है कि भाजयुमो की पूर्व जिला मंत्री एवं पूर्व प्रधान शहाना बेबी व उनके पिता कासिम अली द्वारा करीब 236 बीघा गंगा की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर खेती की जा रही थी। शिकायत मिलने पर जिलाधिकारी के निर्देश पर राजस्व टीम ने जांच की। इसमें कब्जा अवैध पाया गया। इसके बाद दोनों के खिलाफ उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता 2006 की धारा 67 के तहत वाद दर्ज किए गए। प्रशासन द्वारा आरसी-20 नोटिस जारी कर जुर्माना जमा करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन निर्धारित समय में राशि जमा नहीं की गई। इस पर राजस्व विभाग ने खड़ी फसल को कटवा लिया। तहसीलदार विक्रम सिंह ने बताया कि कटवाई गई फसल की नीलामी मंगलवार को सुबह 11 बजे नवीन मंडी स्थल कायमगंज में खुले रूप से कराई जाएगी। उन्होंने इच्छुक लोगों से नीलामी में भाग लेने की अपील की है।