फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Crops got respite from heavy rain at night

Farrukhabad News: रात में झमाझम बारिश से फसलों को मिली संजीवनी

Sat, 29 Jun 2024 01:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
Crops got respite from heavy rain at night
कायमगंज। झमाझम बारिश से मायूस किसानों के चेहरे खिल गए हैं। बारिश होने से खेतों में पानी भर गया। इससे धान की रोपाई के लिए खेत तैयार हो जाएंगे। वहीं, खेतों में खड़ी मक्का, गन्ना, ज्वार, बाजरा व सब्जियों को संजीवनी मिल गई है।
विज्ञापन


गुरुवार रात हवा के साथ शुरू हुई बारिश भोर तक रुक-रुक कर होती रही। इस बारिश से सूखे पड़े खेतों में हल चलने की उम्मीद बन गई है। वहीं जिन किसानों के पास धान पौध तैयार है, उनकी जल्द ही रोपाई भी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


गांव मुदौल के किसान अशोक दुबे ने बताया कि इस बारिश से गन्ना, मक्का, उड़द, बाजरा, मूंगफली आदि की फसलों को काफी लाभ मिला है। यह बारिश किसानों के लिए किसी संजीवनी से कम नहीं है। निजी संसाधन और नहर से सिंचाई करने वाले किसान ही धान की रोपाई और अन्य फसलों की बुआई की तैयारी कर रहे थे। अधिकतर किसान आसमान की ओर निहार रहे थे। कब बारिश हो और रोपाई की तैयारी शुरू करें। मानसून लेट होने से किसान निराश होने लगे थे। उन्हें सूखे की आशंका सताने लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव जौंरा के किसान आदेश दीक्षित का कहना है कि यह बारिश नहीं, बल्कि आसमान से फसलों के लिए संजीवनी गिरी है। चूंकि मक्का, ज्वार, बाजरा, उड़द, मूंगफली, मूंग, तिल आदि फसलों में जान आ जाएगी। बारिश होने से अब खेतों में बोया गया बीज उग आएगा, जिससे किसानों को नुकसान नहीं उठाना पड़ेगा।

शुक्रवार को दिन भर बादल छाए रहे, किसानों को और बारिश होने की उम्मीद है। फिलहाल बारिश से किसानों के चेहरे की खुशी साफ देखी जा सकती है। रात भर में 19.3 एमएम बारिश दर्ज की गई है।



रात में हुई बारिश से गुल रही बिजली

कायमगंज। गुरुवार रात तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से जगह जगह एचटी लाइन से पेड़ों की टहनियां टकराने से फाल्ट हो गए। इससे रात भर बिजली गुल रही। सुबह होते ही बिजली कर्मियों ने पेट्रोलिंग कर फाल्ट तलाश किए। मरम्मत कर बिजली आपूर्ति चालू कराई। इसके बाद दिन में बिजली की आवाजाही बनी रही। (संवाद)



नगर में जगह-जगह हुआ जलभराव

कायमगंज। रात में हुई झमाझम बारिश से नगर की कई सड़कों पर जगह-जगह जलभराव हो गया। खासतौर से कोतवाली के पास सड़क व उसके अंदर पानी भर गया। इसके अलावा भूसा तिराहा, पटवन गली, जटवारा रोड, चिलांका आदि स्थानों पर जलभराव देखा गया। सड़क पर भरे पानी से होकर लोग गुजरे। यह जलभराव सड़कों पर सुबह तक बना रहा। धीरे-धीरे नाली के रास्ते से खुद ही पानी निकल गया। (संवाद)




रात में बारिश, दिन में उमस से बढ़ी बेचैनी

कायमगंज। रात में बारिश के बाद तो मौसम सुहाना हो गया। सुबह तक गर्मी से राहत रही। करीब 10 बजे के बाद उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेचैन कर दिया। पंखे और कूलर भी राहत नहीं दे सके। हर कोई पसीने से तरबतर दिखाई दिया और पसीना पोंछता नजर आया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed