फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Crop ready, sugarcane farmers helpless

बाघ ने उड़ाई किसानों व वन अधिकारियों की नींद

Wed, 09 Dec 2020 06:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 06:29 PM IST
विज्ञापन
Crop ready, sugarcane farmers helpless
खेतों में बाघ के पंजों के निशान खोजते टीम के सदस्य। - फोटो : FARRUKHABAD
फसल तैयार, गन्ना किसान लाचार
विज्ञापन

अमृतपुर क्षेत्र में कई दिनों से बाघ का आतंक होने से गन्ना किसान खुद को लाचार महसूस कर रहे हैं। खेतों में फसल तैयार खड़ी है लेकिन डर के कारण काटने नहीं जा पा रहे हैं। जो किसान जा भी रहे हैं वे लाइसेंसी हथियार लेकर गन्ना काटने का प्रयास कर रहे हैं। कुछ साहसी किसान कुल्हाड़ी व फरसा लेकर खेतों पर जाकर गन्ना काट रहे हैं। किसानों को चीनी मिल से पर्ची न मिलने से भी गन्ना की कटाई तेजी से नहीं हो पा रही है। बड़ी संख्या में किसान गन्ना नहीं काट पा रहे हैं।
अमृतपुर तहसील क्षेत्र के गांव उदयपुर कंचनपुर में एक पखवाड़े से अधिक समय से बाघ घूम रहा है। विशेषज्ञों की तीन टीमें डेरा डाले हैं। वे बाघ को पकड़ने के लिए तरह-तरह के उपाय कर रहीं हैं। पर सफलता हाथ नही लग रही है। उधर, गन्ना किसानों की नींद हराम है। वन विभाग के अधिकारियों ने जिलाधिकारी से गन्ना जल्दी कटवाए जाने के लिए बात की थी लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन

रूपापुर चीनी मिल के अधिकारियों ने भी तेजी से गन्ना कटवाने के लिए कोई इंतजाम नहीं किया है। कुछ किसान तो हथियार लेकर गन्ना काटने में जुटे हैं लेकिन अधिकांश तो खेतों में जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। यही हाल रहा तो गन्ना न मिलने से कुछ दिन में चीनी मिल में पेराई का काम बंद हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कटरी में सात किलोमीटर दूर तक कांबिंग
बाघ की तलाश में बुधवार को डॉ. आरके सिंह, डॉ. सर्वेश राय व डॉ. दयाशंकर ने टीमों के साथ कटरी क्षेत्र में सात किलोमीटर दूर तक कांबिंग की। कहीं पर बाघ के पंजे के निशान नहीं मिले हैं। न ही मंगलवार रात को किसी नाइट विजन कैमरे में तस्वीर कैद हुई है। टीम के सदस्यों ने क्षेत्र के किसानों से बाघ के बारे में जानकारी एकत्र करने का प्रयास किया। डॉ. आरके सिंह ने बताया कि बाघ को तलाश किया जा रहा है। दो दिन से वह ज्यादा मूवमेंट नहीं कर रहा है।

‘बाघ को पकड़ने के लिए गन्ना बाधा बना है। गन्ना कटवाने के लिए किसानों की सूची बनवाई है। रूपापुर चीनी मिल के अधिकारियों का कोई सहयोग नहीं मिला है। जिलाधिकारी के माध्यम से चीनी मिल के जीएम को पत्र भिजवाएंगे।’ -पीके उपाध्याय, डीएफओ फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed