{"_id":"584ee67a4f1c1bb324649c42","slug":"crooks-robbing-cattle-in-thick-fog","type":"story","status":"publish","title_hn":"घने कोहरे में बदमाश लूट रहे पशु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घने कोहरे में बदमाश लूट रहे पशु
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
Updated Mon, 12 Dec 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
सरपारपुर में मामले की जानकारी देते ग्रामीण।
- फोटो : amarujala
घने कोहरे का फायदा उठाकर बदमाशों ने पशुआें को लूटना शुरू कर दिया है। गांव सरपारपुर और ऊगरपुर में बदमाशों ने दो किसानों के पशुओं को लूट लिया। एक किसान के विरोध करने पर उसको लाठी मारकर घायल कर दिया गया। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
गांव सरपारपुर निवासी इस्लामुद्दीन रविवार रात बरामदे में लेटे थे। वहीं से कुछ दूरी पर उनकी भैंसें बंधी थीं। रात करीब 2 बजे कुछ लोग असलहे लेकर आए और उसकी चारपाई के चारों ओर खड़े हो गए। कुछ लोगों ने उसकी दो भैंसों को खोल लिया और डीसीएम पर लादने लगे, तभी शोरशराबा पर गांव के लोग जाग गए तो बदमाश एक भैंस को लेकर फरार हो गए।
वहीं गांव ऊगरपुर निवासी रामनिवास की भी चारपाई बदमाशों ने घेर ली। इनकी भैंस खोलकर डीसीएम पर लाद ली। इसी बीच रामनिवास की आंख खुल गई तो वह नकाबपोश बदमाशों को देखकर चिल्लाए। इस पर बदमाशों ने उसके सिर में लाठी मार दी। बदमाश भैंस लेकर फरार हो गए। घायल को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।