{"_id":"68d838cd7643c3d9b70dc1e6","slug":"criminal-injured-after-being-shot-in-the-leg-during-encounter-farrukhabad-news-c-222-1-frk1002-130593-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से बदमाश जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से बदमाश जख्मी
Sun, 28 Sep 2025 05:56 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Sun, 28 Sep 2025 05:56 AM IST
विज्ञापन
फोटो-14, घटनास्थल से घायल बदमाश को ले जाती पुलिस। स्रोत पुलिस विभाग
जहानगंज (फर्रुखाबाद)। तड़के शनिवार को काली नदी बार्डर के पास चेकिंग के दौरान शातिर अपराधी कन्नौज निवासी अमजद खान ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया।
उसके कब्जे से चोरी की बाइक, कारतूस व तमंचा बरामद किया गया। बदमाश पर कई मुकदमे दर्ज हैं। उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। थानाध्यक्ष राजेश राय तड़के वाहन चालकों की चेकिंग कर रहे थे। काली नदी बार्डर स्थित गांव मझगवां-जरारी की ओर से मोटरसाइकिल पर एक व्यक्ति आता दिखाई दिया।
पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो बाइक सवार ने तमंचे से फायर झोंक दिया। पुलिस ने किसी तरह अपनी जान बचाई और पीछा किया। बाइक गिरने पर बदमाश ने दोबारा पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन
पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम अमजद खान उर्फ अजमत निवासी ग्राम उस्मानपुर थाना विशुनगढ़ जनपद कन्नौज बताया। तलाशी के दौरान उससे पास से एक 315 बोर तमंचा, एक कारतूस, दो खोखे व 160 रुपये बरामद हुए। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार सिंह ने बताया कि अमजद के पैर में गोली लगी है। उसके ऊपर चोरी, लूट, डकैती के कई मामले दर्ज हैं। बदमाश के पास मिली बाइक चोरी की है।