फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Young man strangled in love affair

प्रेम प्रसंग में युवक की गला दबाकर हत्या

Thu, 09 Mar 2017 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद Updated Thu, 09 Mar 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
Young man strangled in love affair
रंजीत का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के प्रह्लाद की मढ़ैया गांव में प्रेम प्रसंग के चलते युवक की गला दबा कर हत्या कर शव को घर के पास कंडाें के ढेर में फेंक दिया गया। बुधवार सुबह शव पड़ा देख सनसनी फैल गई। मृतक के भाई ने दो लोगों खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस देर रात तक आरोपी और वादी से थाने में पूछताछ करती रही। थाना मऊदरवाजा के गांव प्रह्लाद की मढ़ैया विलावलपुर निवासी रंजीत राजपूत घरों में पुताई का काम करता था। रंजीत अविवाहित था। मंगलवार शाम 4 बजे रंजीत घर से किसी काम के लिए निकला।
विज्ञापन


देर रात तक नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। बुधवार सुबह रंजीत का शव मकान के पीछे कंडों के ढेर पर पड़ा मिला। सूचना पर थाना प्रभारी संजीव राठौर फोर्स के साथ पहुंचे और जांच शुरू की। रंजीत के भाई राजीव ने गांव के ही नीरज पुत्र राम सिंह, सबनू पुत्र रामआसरे के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


इसमें कहा गया कि आरोपी रात 8 बजे मंदिर ले जाने की बात कह कर उसके भाई को बुला ले गए। रंजिश के चलते उसकी हत्या कर शव को फेंक दिया गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। इधर, सीओ सिटी आलोक कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में मामला प्रेम प्रसंग का है। आरोपी और वादी से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed