फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Woman's death by drinking pesticide drug

कीटनाशक दवा पीने से महिला की मौत

Sun, 03 Jul 2016 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद Updated Sun, 03 Jul 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
Woman's death by drinking pesticide drug
रोते-बिलखते मृतका के परिजन। - फोटो : अमर उजाला
गांव उबरीखेड़ा मकरंद में कीटनाशक दवा पीने से महिला की मौत हो गई। मृतका के भाई ने ससुरालीजनों पर कीटनाशक दवा पिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


गांव उबरीखेड़ा मकरंद निवासी विशुनदयाल पल्लेदारी का काम करता है। इसकी पत्नी देवकी (30) ने शुक्रवार की रात में घर में रखी कीटनाशक दवा पी ली। हालत बिगड़ने पर पति ने पत्नी को सीएचसी में भर्ती कराया। हालत में सुधार न होने पर प्राइवेट अस्पताल ले गए। उपचार के दौरान देवकी की मौत हो गई। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से पूछताछ की। शव का पोस्टमार्टम कराया।


इसमें कीटनाशक दवा पीने से मौत होने का मामला सामने आया। वहीं मृतका के पुत्र हरिओम ने बताया कि शुक्रवार की देर रात पिता घर पर आए। देरी से आने को लेकर मां और पिता में झगड़ा हो गया था। इस पर मां को जबरन कीटनाशक दवा पिला दी गई। इससे उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई मनोज कुमार निवासी गहलोर थाना तालग्राम कन्नौज ने बहन की हत्या करने का आरोप लगाया है।  विशुनदयाल के चार बच्चे हरिओम (8), दुर्गा (7), राखी (5) और गुंजा (2) हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed