फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Violence broke into the house , firing , three injured

घर में घुसकर मारपीट, फायरिंग, तीन घायल

Wed, 03 Jun 2015 11:09 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Wed, 03 Jun 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
Violence broke into the house , firing , three injured
गुंडा टैक्स वसूली का विरोध करने पर हमलावरों ने घर में घुस कर ग्रामीण को
विज्ञापन
मारपीट कर घायल कर दिया। फायरिंग भी की। इसमें  दंपति समेत तीन लोग घायल हो गए। इन्हें प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। दिनदहाड़े हुई वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।

फतेहगढ़ कोतवाली के गांव सरह निवासी ब्रजनंदन शुक्ला दो महीने पहले हरदोई जिले में हुई एक हत्या के मामले में जेल से जमानत पर छूटा है। ब्रजनंदन की गांव में ही खाद की दुकान है। यहां ब्रजनंदन का बेटा चंदन बैठता है। बुधवार की सुबह 11 बजे गांव के ही सुआलाल शुक्ला, भुल्लन शुक्ला समेत आधा दर्जन से अधिक लोग दुकान पर जा पहुंचे। इन्होंने चंदन से गुंडा टैक्स मांगा। इसका चंदन ने विरोध कर दिया। इसको लेकर विवाद होने लगा। हमलावरों ने चंदन के साथ मारपीट कर दी।

इनसे बचने केे लिए चंदन भाग कर अपने घर में घुस गया। हमलावर घर में घुस आए। यह यहां भी  मारपीट करने लगे। घर पर नाते रिश्तेदारों के अलावा अन्य लोग भी थे। इन्होंने चंदन को बचाने की कोशिश की तो हमलावरों ने इनको भी पीटा। आरोपियों ने घर में बंदूक से ताबड़तोड़ फायरिंग की। इसमें चंदन, इनके पिता ब्र्रजनंदन और  मां माधुरी देवी घायल हो गईं।

दिनदहाड़े हुई फायरिंग से गांव में अफरातफरी मच गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी धमकी देकर भाग गए।
घायलों को परिवार के लोग नाला मछरट्ठा स्थित प्राइवेट अस्पताल लेकर आए। सूचना मिलने पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने जांच पड़ताल की। इसके बाद आरोपियों की तलाश में छापेमारी की। पुलिस ने अस्पताल में आकर घायलों से पूछताछ की।

ब्रजनंदन ने आरोप लगाया कि आरोपी उनकी दुकान से गुंडा टैक्स वसूल करने के लिए आते थे। वह एक हत्या के मामले में हरदोई जेल में बंद थे। दो महीना पहले ही वह जमानत पर छूटे हैं। बेटे गोविंद की 7 जून को शादी है। इसलिए रिश्तेदार घर में आए हुए हैं। घटना की तहरीर दी गई है।उधर पुलिस का कहना था कि दोनों पक्षों के बीच पुराना विवाद चल रहा है। इसी को लेकर झगड़ा हुआ। गुंडा टैक्स की बात सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed