फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Two killed in road accidents

सड़क हादसों में दो की मौत

Fri, 17 Apr 2015 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Fri, 17 Apr 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
Two killed in road accidents

बाइक से चादर चढ़ाने जा रहा दंपति ट्रैक्टर की चपेट

विज्ञापन
में आ गया। इसमें तीन लोग घायल हो गए। इनमें से दो को मेजर एसडी सिंह मेडिकल कालेज में भर्ती कराया, जबकि पति की लोहिया अस्पताल लाते समय मौत हो गई।

उधर, बाजार जाते समय ट्रैक्टर की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई। इससे आक्रोशित परिजनों ने जाम लगा दिया। पुलिस ने समझा बुझा कर जाम खुलवाया। एक अन्य घटना में पदयात्रा से लौट रहे कांग्रेसियों से भरा टेंपो पलट गया। इसमें छह कांग्रेसी घायल हो गए। इनको लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मोहम्मदाबाद कोतवाली के गांव मदनपुर निवासी मोहम्मद हमीद पत्नी साजिदा बेगम और सास असगरी बेगम के साथ बाइक से राजेपुर के गांव अलीगढ़ स्थित मजार पर चादर चढ़ाने जा रहे थे। 

मुरास कन्हैया के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर से इनकी भिड़ंत हो गई, जिससे तीनों लोग घायल हो गए। हालत गंभीर होने पर हमीद को लोहिया अस्पताल लाया गया। यहां उसे मृत घोषित कर दिया।

पत्नी और सास को मेजर एसडी सिंह मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। परिजनों ने बताया कि मृतक के पांच बच्चे हैं। मौत की खबर पर परिजनों में कोहराम मच गया। एक अन्य मामले में शहर कोतवाली के गांव पपियापुर निवासी आसिफ दिल्ली में काम करता थ

गुरुवार की दोपहर बाइक से बाजार जा रहा था। सेंट्रल जेल चौराहा के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। हादसे को देखकर आसपास के लोगों ने चालक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।

 सूचना मिलने पर परिवार के लोग भी आ गए। परिजनाें ने जेल चौराहा के पास जाम लगा दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। गांव पपियापुर के प्रधान भी आ गए। प्रधान और पुलिस ने परिजनों को बताया कि जो भी मदद होगी वह की जाएगी। तब परिजन शांत हुए।

पुलिस ने शव लोहिया अस्पताल भेजा। एक अन्य मामले में कस्बा नवाबगंज निवासी अजय कुमार, ध्रुव कुमार, पप्पू सिंह, रामपाल, अखिलेश और देवेंद्र सिंह कांग्रेस की पदयात्रा में शामिल होने राजेपुर के गांव गांधी गए थे। यहां से टेंपो में सवार होकर लौट रहे थे।

जमापुर के पास बोलेरो की चपेट में आकर टेंपो पलट गया। इसमें छह लोग घायल हो गए। इन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बोलेरो को कब्जे में ले लिया। सत्ता पक्ष के दबाव के बाद पुलिस ने बोलेरो को छोड़ दिया।

घटना की जानकारी होने पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा के अलावा कौशलेंद्र सिंह यादव, दिनेश अग्निहोत्री समेत कांग्रेसी नेता  अस्पताल पहुंचे। कांग्रेस के पदाधिकारियों ने सीएमएस से इलाज में मदद करने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed