{"_id":"598a02ee4f1c1b896c8b49a3","slug":"throwing-a-stag-at-kotwal-stone-pelting-on-an-ambulance","type":"story","status":"publish","title_hn":" कोतवाल पर डंडा फेंका, एंबुलेंस पर किया पथराव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोतवाल पर डंडा फेंका, एंबुलेंस पर किया पथराव
farrukhabad
Updated Tue, 08 Aug 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
कोतवाल से झड़प करते जाम लगाए प्रदर्शनकारी ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के कुड़रा गंगाघाट पर सोमवार की शाम गंगा में किशोर के डूबने से गुस्साए परिजनों ने मंगलवार को कानपुर-फतेहगढ़ मार्ग पर जाम लगाकर यातायात बाधित कर दिया। उन्होंने साथ गए दो युवकों पर किशोर हत्या का आरोप लगाते हुए उनकी गिरफ्तारी की मांग की। समझाने पहुंचे कोतवाल पर डंडा फेंका व एंबुलेंस पर पथराव किया। दो घंटे बाद मुआवजे के आश्वासन पर जाम खुला।
थाना क्षेत्र के गांव बुढ़नामऊ के रहने वाले आशू (17) पुत्र प्रेमचंद्र को सोमवार को 2:30 बजे कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव बलीपुर के दो युवक बुला ले गए थे। आशू की मां सरोजनी देवी का आरोप है कि इन लोगों ने उसकी हत्या कर शव गंगा में फेंक दिया है। जब वह मंगलवार को घर नहीं लौटा तो उन्हें शक हुआ। इस पर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मां सरोजनी, भाई संजय, संजीव, गोविंद और सुखदेव ने ग्रामीणों के सहयोग से याकूतगंज के निकट सड़क पर जाम लगा दिया। करीबन दो घंटे तक चले जाम से सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं।
भाई संजय ने कहा कि आशू महरूपुर सहजू में अंडे की दुकान किए था। उसे वहीं से युवक बहाने से साथ ले गए थे। जाम लगने की सूचना पर पहुंचे फतेहगढ़ कोतवाल दधिबल तिवारी से प्रदर्शनकारियों की तीखी झड़पें हुईं। भीड़ ने कोतवाल के ऊपर डंडा फेंका, जिसमें वह बाल-बाल बच गए। गुस्साई भीड़ ने वहां से गुजर रही एंबुलेंस पर पथराव भी किया।
विज्ञापन
गंगा में डूबे किशोर के परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस उनसे स्टीमर में डीजल डलवाने के लिए पैसे मांग रही है, जबकि कोतवाल दधिबल तिवारी ने इसे गलत बताया। कानपुर-फतेहगढ़ मार्ग पर जाम की सूचना पर एसडीएम सदर अजीत सिंह, सीओ सिटी दिनेश शर्मा, जिला पंचायत सदस्य विजय यादव ने भीड़ को समझाया लेकिन उन्होंने एक नहीं सुनी। तब एसडीएम सदर ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि गोताखोर बुलाकर खोज शुरू कराई जाएगी। शव मिलने पर किसान बीमा योजना से पांच लाख रुपये मृत आश्रितों को दिलाया जाएगा। इस आश्वासन के बाद जाम खुला।
पीएसी व गोताखोर तलाश में जुटे
फर्रुखाबाद। गंगा नदी का बहाव तेज होने से गोताखोर डूबे किशोर को खोज पाने में नाकाम हो रहे हैं। फिलहाल नौ गोताखोरों को तलाश में लगाया गया है। डूबे किशोर की खोज जारी है। एसडीएम सदर अजीत सिंह ने पीएसी की बोट मंगाकर खोजबीन शुरू कराई। निजी स्टीमेटर भी तलाश में लगे हैं लेकिन अभी तक उसका पता नहीं चल सका है। एसडीएम सदर का कहना है कि गंगा का बहाव तेज होने की वजह से डूबे किशोर का पता नहीं चल पा रहा है।
दोनों आरोपी हिरासत में, पूछताछ शुरू
फर्रुखाबाद। थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। आरोपी युवक कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव बलीपुर के रहनेवाले हैं। कोतवाल का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। मृतक के पिता प्रेमचंद्र ने तहरीर दी है। इसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जाएगी।