फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Three murderers to life imprisonment

तीन हत्यारों को आजीवन कारावास

Sat, 02 Apr 2016 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद Updated Sat, 02 Apr 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
Three murderers to life imprisonment
कोर्ट - फोटो : demo

अपर जिला जज प्रथम भूपेंद्र सहाय ने हत्या के मुकदमे के तीन अभियुक्तों को दोषी पाकर आजीवन कारावास की सजा दी और 38 हजार रुपये जुर्माना किया है। जुर्माना अदा न करने पर छह माह की अतिरिक्त सजा भुगतने का आदेश दिया है। शमसाबाद थाना क्षेत्र के गांव साधौ सराय निवासी चंद्रावती के पति झब्बूलाल की गांव के लालमन से पुरानी रंजिश चल रही थी। झब्बूलाल 26 जुलाई 2004 की रात छत पर लेटा था।

विज्ञापन


मध्य रात्रि के समय लालमन, सुखपाल और रामवीर छत पर चढ़ आए और झब्बूलाल के गोली मार दी। इससे उसकी घटना स्थल पर मौत हो गई थी। घटना की रिपोर्ट पत्नी चंद्रावती ने तीनों हमलावरों के खिलाफ दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच कर अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया। मुकदमे की सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष के वकील व जिला शासकीय अधिवक्ता श्रीकिशोर मिश्र ने दलीलें पेश कीं।
विज्ञापन


सुनवाई पूरी होने पर न्यायाधीश ने तीनों आरोपियों को हत्या के जुर्म में दोषी पाकर आजीवन कारावास की सजा सुनाई। 10-10 हजार रुपये जुर्माना किया।  दोषसिद्ध अभियुक्त सुखपाल और रामवीर को धारा 25 आर्म्स एक्ट में दोषी पाकर पांच साल की सजा सुनाई। दो-दो हजार रुपये जुर्माना किया। धारा 27 आर्म्स एक्ट के जुर्म में पांच साल की सजा सुनाई और दो-दो हजार रुपये जुर्माना किया। जुर्माना अदा न करने पर एक-एक माह की अतिरिक्त सजा भुगतने का आदेश दिया है। सभी सजाएं एक साथ चलने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed