{"_id":"571289c84f1c1bd06c4a6d53","slug":"three-arrested-for-robbery-rogue-ashram","type":"story","status":"publish","title_hn":"आश्रम में लूटपाट के तीन बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आश्रम में लूटपाट के तीन बदमाश गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
Updated Sun, 17 Apr 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
लूट, क्राइम
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहानगंज आश्रम में हुई लूटपाट की घटना में पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाशों से नगदी और तमंचे बरामद हुए हैं। थाना क्षेत्र के गांव चुरसई के बाहर मुख्य मार्ग पर कलक्टरदास का हनुमान मंदिर है। इस मंदिर के आश्रम में बदमाशों ने 13 अप्रैल की रात धावा बोल दिया था। यहां पर बदमाशों ने कलक्टरदास, बालकदास और ह्रदेयनंद को लाठियों से पीटकर घायल कर दिया था। बदमाशों ने आश्रम में मौजूद शिष्या के साथ दुराचार का प्रयास किया था।
पुलिस ने गांव के ही सुनील कुमार, मुन्नालाल उर्फ पंडित और प्रबल प्रताप सिंह को शुक्रवार की रात दबोच लिया। पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों से शिष्या का पैनकार्ड, कपड़ों का बैग और दोनों से 500-500 रुपये बरामद किए हैं। पुलिस को इनके पास से 315 बोर के तमंचे और कारतूस भी मिले हैं। एसओ प्रदीप यादव ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों को यह पता था कि यहां पर काफी पैसा होगा। इन लोगों के बैग में केवल तीन हजार रुपये ही मिले थे। उन्हाेंने बताया कि एक अन्य बदमाश की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।