फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The priest shot in the land dispute

जमीन के विवाद में पुजारी को गोली मारी

Wed, 08 Mar 2017 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद Updated Wed, 08 Mar 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
The priest shot in the land dispute
बंदूक - फोटो : demo pic
बुधवार देर रात नौ बजे के करीब फतेहगढ़ में जिलाधिकारी आवास के पास जमीन के विवाद में एक आश्रम के पुजारी को गोली मार दी गई। गंभीर हालत में उन्हें लोहिया अस्पताल से रेफर किया गया है। फतेहगढ़ कोतवाली के गांव सिविल लाइन मड़ैया में स्वामी संतदास आश्रम है। यहां केएन पांडेय उर्फ बाबा गुरुचरण दास (65) पुजारी हैं। वे वे स्कूटी से गांव के राजीव कुमार के साथ मार्केट आए थे। देर रात करीब 9 बजे खरीदारी करने के बाद आश्रम पर जा रहे थे।
विज्ञापन


फतेहगढ़ में डीएम आवास से करीब 500मीटर दूर रास्ते में चार लोगों ने उनकी स्कूटी को रोका। गालीगलौज की। राजीव की पिटाई की। इसके बाद तमंचे से पुजारी को गोली मार दी। गोली पुजारी के सीने में जा लगी। इसके बाद हमलावर भाग निकले। गोली की आवाज सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल को लोहिया अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


सूचना पर अपर एसपी अशोक कुमार, सीओ सिटी आलोक सिंह, कोतवाल द्रविड़ सिंह ने अस्पताल पहुंचकर पुजारी से पूछताछ की। उन्होंने तीन हमलावरों के नाम पुलिस को बताए हैं। हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उन्हें बडे़ अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। समाचार लिखे जाने तक मामले की रिपोर्ट नहीं दर्ज कराई गई है। एएसपी ने कहा कि जल्द ही मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed