फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The district jail captive keeper was found hanging body in farrukhabad

जिला जेल के बंदी रक्षक का फंदे पर लटका मिला शव

Wed, 13 Mar 2019 11:54 PM IST
farrukhabad Published by: मनोज कुमार Updated Wed, 13 Mar 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
The district jail captive keeper was found hanging body in farrukhabad
hang
जिला जेल के बंदी रक्षक का शव सरकारी आवास के किचन में बुधवार सुबह फंदे पर लटकता मिला। आवास का दरवाजा खुला था। ड्यूटी से लौटे साथी ने शव देखकर जेलर को सूचना दी। बंदी रक्षक चार माह से अनुपस्थित चल रहा था। मंगलवार को ही घर से लौटा था। वहीं, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


फतेहगढ़ की जिला जेल में तैनात बंदीरक्षक जनपद हाथरस थाना सहपऊ तहसील सादाबाद क्षेत्र के गांव राजनगर कला निवासी रीतिराम सिंह (49) पिछले चार माह से अनुपस्थित चल रहे थे। मंगलवार शाम वह घर से जेल गेट के निकट अपने आवास संख्या 37/टी1 में पहुंचे। पास में ही 39 नंबर के आवास में रह रहे साथी बंदी रक्षक झांसी निवासी अभिषेक के साथ रात करीब 9.30 बजे खाना खाया। इसके बाद अभिषेक रात 12 से चार बजे की ड्यूटी करने चले गए। पड़ोसी आवास संख्या 38 निवासी बंदीरक्षक महेश सिंह प्रात: चार से सुबह आठ बजे की ड्यूटी करने के बाद 8.30 बजे आवास पर पहुंचे। उन्हें रीतिराम के आवास का दरवाजा खुला मिला, अंदर देखा तो किचन में उनका शव छत के कुंडे में मफलर से लटका था। दोनों पैर फर्श पर और घुटने मुड़े थे। पास में ही चप्पल भी रखी थी।
विज्ञापन


महेश सिंह ने बंदी रक्षक अभिषेक को आवाज देकर जगाने के साथ तत्काल जेल पहुंचकर जेलर जीएस यादव को घटना की जानकारी दी। जेलर की सूचना पर करीब आधा घंटे बाद फतेहगढ़ कोतवाली के दरोगा नरेंद्र सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पड़ोसी बंदी रक्षकों से पूछताछ की। मफलर काटकर शव उतारा गया। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। तलाशी में रीतिराम की शर्ट की जेब से सुसाइड नोट मिला। इसमें अपनी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया। पर, उसमें तारीख सही और सन 2018 लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रीतिराम का परिवार जनपद मथुरा थाना मिर्जापुर क्षेत्र की शाकुंज कालोनी में रहता है। फोन पर रीतिराम के पुत्र अजीत ने बताया कि उनके पिता सुसाइड नहीं कर सकते। वहीं, पत्नी संगीता ने तीन लोगों का नाम लेते हुए उत्पीड़न व हत्या किए जाने का भी आरोप लगाया है। कहा कि उन लोगों ने पति को जुआ खेलने व शराब पीने के लिए 10 प्रतिशत मासिक ब्याज पर उधार रुपये दिए थे। तगादा करने के साथ सूदखोर ड्यूटी भी नहीं करने देते थे। सुबह सात बजे उनकी रीतिराम से फोन पर बात हुई थी। इसके बाद उन्होंने आठ बजे फोन किया तो काल रिसीव नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed