{"_id":"26209c60710de652b542ad071bdcf9e1","slug":"the-accused-appeared-before-mother-and-son-asp-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपी मां-बेटे एएसपी के सामने पेश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आरोपी मां-बेटे एएसपी के सामने पेश
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Sun, 26 Jul 2015 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र में कुकर्म के बाद बालक की हत्या में आरोपी
विज्ञापन
मां और बेटे को एएसपी के सामने पेश किया गया। इसके बाद कोर्ट में पेशी
कराकर दोनों को जेल भेज दिया गया। खास बात यह है कि जहां मृतक अपने माता
पिता की इकलौती संतान था वहीं हत्यारोपी भी अपने घर का इकलौता है।
गांव गोसरपुर निवासी 12 वर्षीय बालक को हरदीप 23 जुलाई को शाम को अपने साथ ले गया था। उसने बालक के साथ कुकर्म किया। बालक के मां-बाप से शिकायत की धमकी देने पर हरदीप ने उसकी गला दबा कर हत्या कर दी। शव को घर में ही रखी सरसों की तोरी में छिपा दिया। 24 जुलाई को हत्यारोपी ने मृतक की मां से मोबाइल पर दो लाख रुपये की फिरौती मांगी। तब
पुलिस ने जांच पड़ताल कर मामले का खुलासा किया। बालक का शव खेत से बरामद किया गया। इस मामले में हरदीप और इसकी मां को पुलिस ने शनिवार को ही गिरफ्तार कर लिया था। रविवार को अपर पुलिस अधीक्षक आरबी चौरसिया के सामने पेश किया। पुलिस लाइन में पत्रकार वार्ता के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक रामभवन चौरसिया ने बताया कि मरने वाला बालक
और आरोपी युवक अपने माता पिता के अकेले पुत्र हैं। आरोपी की मां धनदेवी उर्फ नमिता देवी ने अपने पुत्र के अपराध पर पर्दा डालने के लिए साक्ष्य को मिटाने का प्रयास किया। धनदेवी ने शव को सरसों की तोरी से निकाल कर खेत में गाड़ने का प्रयास किया। इसमें असफल होने पर वह शव को खेत में फेंक कर चली आई थीं।
घटना का खुलासा किए जाने में मोहम्मदाबाद कोतवाल केबी सिंह, एसएसआई रामजीवन यादव, एसआई मनीष यादव, संजय यादव, सिपाही तेज प्रताप सिंह, सहदेव सिंह, राधाकृष्ण, सुनील कुमार एवं एसओजी टीम का सहयोग रहा है। एएसपी ने बताया कि आरोपी मां और बेटे को न्यायालय में पेशी के बाद जेल भेज दिया गया है।