फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Tadka warp on the husband looted women

पति पर तमंचा तान महिला से जेवर लूटे

Mon, 07 Aug 2017 12:02 AM IST
farrukhabad
farrukhabad Updated Mon, 07 Aug 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
Tadka warp on the husband looted women
loot
मोहम्मदाबाद। कोतवाली क्षेत्र के गांव रायपुर में बाइक सवार बदमाशों ने पति पर तमंचा तान पत्नी से जेवर लूट लिए। महिला रक्षाबंधन का त्योहार मनाने मायके जा रही थी। दिनदहाड़े लूट से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मेरापुर थाने के गांव नगला चंपत निवासी बबली पत्नी जितेंद्र उर्फ बबलू यादव रविवार को दोपहर करीब ढाई बजे अपने पति के साथ अपने मायके धीरपुर के मजरा रायपुर जा रही थी। यहां उसके पिता रामचंद्र यादव व भाई उसका इंतजार कर रहे थे। बाइक सवार दंपति धीरपुर गांव से रायपुर की ओर मुड़े। तभी पुलिया के पास पीछे से काले रंग की पल्सर बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक करके उनकी बाइक रुकवा ली। इसके बाद एक बदमाश ने जितेंद्र के ऊपर तमंचा तान दिया और जान से मार डालने की धमकी दी।
विज्ञापन


इसके बाद बबली यादव से एक सोने की चेन, दोनों कानों की झुमकी, एक सोने की अंगूठी लूटकर बदमाश भाग गए। पीड़ित दंपति ने गांव पहुंचकर परिवारीजनों व ग्रामीणों घटना की जानकारी दी। आननफानन सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना पर मदनपुर चौकी प्रभारी उप निरीक्षक वीरेंद्र पाल सिंह जादौन ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। इंसपेक्टर राजेश पाठक ने बताया कि लुटेरों की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed