फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Student van killed, brother and sister injured by school van collision

स्कूली वैन की टक्कर से छात्र की मौत, भाई-बहन जख्मी

Thu, 27 Jul 2017 11:39 PM IST
farrukhabad
farrukhabad Updated Thu, 27 Jul 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
Student van killed, brother and sister injured by school van collision
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
शमसाबाद। स्कूल से घर लौटते समय स्कूली वैन की टक्कर से एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके भाई और बहन घायल हो गए। परिवार वाले शव को मौके से उठा कर अपने घर के बाहर सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। सदर तहसीलदार, सीओ समेत फोर्स मौके पर पहुंचे। आश्वासन के बाद तीन घंटे बाद जाम खुल सका।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव मुरिया खेड़ा निवासी वीरेंद्र सिंह का बेटा अमन (10),  इंद्रजीत (12), बेटी सोनी (11) थाना मऊदरवाजा के गांव भिड़ौर स्थित कलावती देवी इंटर कॉलेज में पढ़ते हैं। गुरुवार की दोपहर तीनों बच्चे छुट्टी होने के बाद घर लौट रहे थे। स्कूल से 50 मीटर दूर सामने से आ रही दूसरे स्कूल की वैन की टक्कर से तीनों बच्चे घायल हो गए।
विज्ञापन


ग्रामीणों के मुताबिक हादसे के बाद वैन चालक वाहन लेकर भागने लगा। लोगों ने वैन को चालक समेत पकड़ लिया। कुछ देर बाद अमन की मौत हो गई। वैन चालक पुलिस हिरासत में है। उसी समय वीरेंद्र सिंह बाजार कर लौट रहे थे। उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से इंद्रजीत और सोनी को प्राइवेट वाहन से लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीरेंद्र के परिवार के लोग शव को लेकर घर चले गए। घर के पास गांव की तमाम महिलाएं और पुरुषों ने फर्रुखाबाद-चिलसरा मार्ग पर शव रख दोपहर करीब दो बजे जाम लगा दिया। घटना की सूचना मिलने पर एसओ वीरपाल तोमर मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलते ही सीओ कायमगंज नरेश कुमार, तहसीलदार राजीव निगम, मऊदरवाजा थाने के प्रभारी एसओ ललित कुमार फोर्स के साथ पहुंच गए।

ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलाने, दुर्घटना करने वाली वैन के चालक, मालिक और स्कूल के प्रबंधक को मौके पर बुलाने की मांग की। तहसीलदार ने आश्वासन दिया कि मृतक के परिजनों को जो मदद हो सकेगी दिलाई जाएगी। इसके साथ ही दुर्घटना क्लेम दिलाया जाएगा। तब कही जाकर शाम पांच बजे ग्रामीणों ने जाम खोला।


शव उठाने को लेकर नोकझोंक
शमसाबाद। छात्र की मौत के बाद पहुंची पुलिस ने शव उठाने का प्रयास किया। इसको लेकर पुलिस और ग्रामीणों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। इस पर सीओ ने पुलिस कर्मियों को अलग किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed