फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   State Vice President of the Hindu Mahasabha, including 62 Sue

हिंदू महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष समेत 62 पर मुकदमा

Sun, 14 Aug 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला फर्रुखाबाद
अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Sun, 14 Aug 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
State Vice President of the Hindu Mahasabha, including 62 Sue
तैनात पुलिस फोर्स - फोटो : अमर उजाला
दो समुदायों के बीच हुए बवाल के बाद पुलिस ने लड़की की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं युवक के पिता की तहरीर पर लड़की पक्ष के समर्थकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज क ी गई है।  
विज्ञापन


शनिवार को शहर क्षेत्र की रहने वाली एक समुदाय की छात्रा से कोचिंग जाते समय हुई छेड़छाड़ के बाद मोहल्ला महावीरगंज द्वितीय निवासी छोटू पांडेय के घर पर छात्रा के समर्थक आमिर और दिलशाद खलीफा समेत अन्य लोगों ने  धावा बोल दिया था। इन्हाेंने छोटू और परिवार के अन्य लोगाें के साथ मारपीट कर दी थी। इसकी खबर पर दोनों पक्षों के समर्थकों के बीच शहर कोतवाली में नोकझोंक होने लगी। इनमें पथराव और फायरिंग से शहर की दुकानें बंद हो र्गइं। डीएम कर्णसिंह चौहान, एसपी राजेश कृष्ण समेत जिले की फोर्स मौके पर आ गई थी।देर रात तक कोतवाली में जमावड़ा लगा रहा।
विज्ञापन


पुलिस ने छात्रा की तहरीर पर देर रात छोटू पांडेय, हिंदू महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश मिश्रा, नंदी सेना प्रमुख विक्रांत अवस्थी समेत 60 अज्ञात हमलावरों के खिलाफ बलवा और सेवन क्रिमिनल लॉ एक्ट की रिपोर्ट कर ली। उधर, छोटू के पिता संजीव पांडेय ने छात्रा के समर्थक आमिर, दिलशाद खलीफा और 40 अज्ञात हमलावरों के खिलाफ घर में घुस कर मारपीट व तोड़फोड़ करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शनिवार की रात हमलावरों की तलाश में छापेमारी की। पुलिस ने आधा दर्जन युवकों को हिरासत में ले लिया। पकड़े गए युवकों को पुलिस गुप्त स्थान पर रखे हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 प्रभारी कोतवाल ने सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और बलवा करने के मामले में एक समुदाय के 11 और दूसरे पक्ष से 18 लोगों को नामजद किया है। इसके अलावा तीन सैकड़ा अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।
प्रभारी कोतवाल संजीव राठौर ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि छात्रा व छोटू पांडेय पक्ष के लोग कोतवाली में एकत्रित हुए थे।

छोटू पक्ष से  हिंदू महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश मिश्रा, पूर्व सभासद रामजी मिश्रा, नंदी सेना के प्रमुख विक्रांत अवस्थी, रमेश राठौर, सुजीत जौहरी, अंकित तिवारी, किशन मिश्रा, रामजी का भतीजा, पंकज अवस्थी, राजेश बाथम, हिंदू महासभा के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश बाथम, पप्पू शुक्ला उर्फ वीरेंद्र, कालीचरन, सचिन माली, शुभम माली, उमेश कुमार, संजीव पांडेय, छोटू पांडेय और छात्रा पक्ष के आमिर, नदीम, मोहम्मद आसिफ, राजू सिद्दीकी, शीलू सिद्दीकी, सरताज, शीलू खां, सादाब, लईक चूड़ी वाले का भाई, शाकिल अहमद, विलाल फारुकी और 300 अज्ञात लोग आपस में जोर से गालीगलौज करते हुए कोतवाली परिसर में मारपीट पर आमादा हो गए।

दोनों पक्षों के लोगों को समझाने का प्रयास किया जा रहा था। इस दौरान आमिर ने फायर कर दिया। इस कारण दूसरे पक्ष के लोग भड़क गए। इस दौरान आमिर ने सुतहट्टी बाजार में अपने सहयोगियों के साथ पथराव शुरू कर दिया। इसके बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने कोतवाली के सामने दुकान में तोड़फोड़ कर दी।  दूसरे पक्ष ने घुमना तिराहा पर तीन फायर किए। इससे कोतवाली के आसपास की सभी दुकानों के शटर बंद हो गए। ग्राहकों में दहशत फैल गई। लोग अपनी चप्पलों को छोड़ कर भाग गए। दोनों पक्षों से की गई फायरिंग से पुलिस और जनता के लोग बाल -बाल बच गए। इस कार्य से लोक व्यवस्था प्रभावित हुई है।

दो समुदाय के बीच मारपीट, तोड़फोड़ के बाद औरैया, कन्नौज, इटावा, कानपुर नगर, कानपुर देहात, एटा की फोर्स जिले में बुला ली गई। इसके साथ ही सभी मजिस्ट्रेटों को शहर में तैनात कर दिया गया। पूरी रात फोर्स गश्त करती रही। पुलिस ने नंदी सेना प्रमुख विक्रांत अवस्थी, राजेश मिश्रा, मुकेश बाथम समेत कई आरोपियों के घर छापेमारी की, मगर कोई पुलिस के हत्थे नहीं लगा। पुलिस उनके परिवार के लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

भाई चारा एकता संस्थान उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक रविवार को मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र के आवास पर हुई। यहां  शनिवार को पक्षों के बीच हुए विवाद की निंदा की गई। अराजकतत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग भी हुई।प्रदेश सचिव संजय प्रताप सिंह  ने कहा कि जिला प्रशासन शरारती तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करे। मंडल अध्यक्ष मनोज मिश्र ने कहा कि आगे आने वाले चुनाव को लेकर सांप्रदायिक व शरारती तत्व वोट की राजनीति को लेकर अमन, चैन बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे लोगों से सावधान रहना होगा।


संगठन का एक-एक कार्यकर्ता जिले में कायम गंगा जमुनी तहजीब व आपसी भाईचारे को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। इस दौरान सलमान खान, शान मोहम्मद, मुन्ना मोहम्मद, जीशान, राजेंद्र श्रीवास्तव, प्रमोद कुशवाहा, सुधीर सोमवंशी, दिव्यांशु मिश्र, सूरज बाथम, पारस भारद्वाज, राजेश श्रीवास्तव, राजू गुप्ता, ओम प्रकाश शाक्य, आदेश यादव, जितेंद्र वर्मा मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed