फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Srebajar shopkeeper beaten

दबंगों ने दुकानदार को सरेबाजार पीटा

Tue, 20 Jan 2015 11:34 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Tue, 20 Jan 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
Srebajar shopkeeper beaten
सपा कार्यालय के पास मोमोज दुकानदार को भाजपा का झंडा लगी लक्जरी कार से आए
विज्ञापन
युवकों ने जमकर पीट दिया। सरेबाजार मारपीट से अफरातफरी मच गई। सपा नेता ने एसपी को घटना की जानकारी दी।  पुलिस के पहुंचने से पहले हमलावर भाग गए।  पुलिस ने घायल का लोहिया अस्पताल में मेडिकल कराया।

जिला एटा थाना सोरंो के गांव दताई निवासी अंकित चौहान मोहल्ला बढ़पुर निवासी सचिन के यहां किराए पर रहता है। अंकित आवास विकास कालोनी में सपा कार्यालय के पास मोमोज की ठेली लगाता है। मंगलवार की शाम आवास विकास तिराहा स्थित एक गेस्टहाउस में भाजपा की मीटिंग थी। मीटिंग के बाद कार चालक गाड़ी को पीछे कर रहा था। इससे दुकानदार की टोक री टूट गई। इस पर अंकित की चालक से नोकझोंक हो गई।

कार चालक के बताने पर भाजपा का झंडा लगी लक्जरी कार पर सवार युवक उतरे और अंकित की लात घूंसों से पिटाई करने लगे। किसी ने भी दुकानदार को बचाने का प्रयास नहीं किया। जानकारी पर सपा कार्यालय में बैठे प्रवक्ता मंदीप यादव ने शहर कोतवाल को फोन किया।  उनका फोन नहीं उठा।

इसके बाद उन्हाेंने  एसपी विजय यादव को अवगत कराया। कुछ ही देर में शहर कोतवाल आरपी यादव फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। तब तक मारपीट करने वाले भाग चुके थे। घायल को मेडिकल के लिए भेज दिया। मंदीप यादव ने बताया कि कोतवाल को कई बार कॉल की लेकिन उनका फोन नहीं उठा और सीओ सिटी का मोबाइल बंद था। इसके बाद एसपी को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed