{"_id":"5a9ed3994f1c1b8e328b599c","slug":"sp-bjp-leaders-clash-over-fake-ballot","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी मतदान को लेकर सपा-भाजपा नेताओं में भिड़ंत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जी मतदान को लेकर सपा-भाजपा नेताओं में भिड़ंत
farrukhabad
Updated Tue, 06 Mar 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
क्रय विक्रय समिति पर मतदान से पूर्व आधारकार्ड को लेकर होता विवाद ।
- फोटो : amarujala
विज्ञापन
कायमगंज। कायमगंज क्रय विक्रय समिति के संचालकों के चुनाव में फर्जी वोट डालने को लेकर सपा और भाजपा नेता भिड़ गए। जानकारी पर एसडीएम, सीओ मतदान केंद्र पर पहुंचे। तब कहीं विवाद शांत हुआ। इसके बाद पुलिस की देखरेख में मतदान कराया गया।
मंगलवार को क्रय विक्रय समिति परिसर में सुबह नौ बजे से निर्वाचन अधिकारी मिथलेश कुमार, एआरओ आकाश शुक्ला की निगरानी में मतदान शुरू हुआ। कुछ देर बाद ही फर्जी मतदान के आरोप को लेकर सपा-भाजपा नेताओं में नोकझोंक होने लगी। जानकारी पर एसडीएम बृजकिशोर दुबे, सीओ नरेश कुमार, कोतवाल द्रविड़ कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने परिसर से भीड़ को बाहर खदेड़ कर गेट को बंद कराया।
एएसपी त्रिभुवन सिंह ने मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। गहमागहमी के बीच किसान सेवा सहकारी समिति में 36 व साधन सहकारी समिति में 40 वोट पडे़। क्रय-विक्रय साधन सहकारी समिति पर पूर्व सपा सांसद छोटे सिंह यादव पुत्रबधू मनोरमा यादव पत्नी सुधीर यादव को वोट डालवाने के लिए आये थे। पर्ची के इंतजार में काफी समय तक मतदान के गेट पर ही खड़े रहे। काफी देर बाद उसके समर्थक अरविंद यादव ने उनकों मतदान की पर्ची उपलब्ध करायी गयी।
विज्ञापन
भाजयुमो नेता की मां सहित कई हुए विजयी
कायमगंज। क्रय विक्रय समिति के प्रबंध कमेटी के छह संचालक पदों मतदान के बाद शाम तीन बजे से मतगणना शुरू हुई। इसका परिणाम शाम को घोषित किया गया। साधन सहकारी समिति महिला सीट पर 18 मत पाकर देवश्री निर्वाचित घोषित की गईं। वहीं साधन सहकारी समिति में सपा नेता रामप्रकाश उर्फ कल्लू यादव के पुत्र अनुपम यादव व संतोष विजयी घाषित किए गए। किसान सेवा सहकारी समिति की तीन डेलीगेट के लिए भाजयुमो नेता ओमकालेश्वर पाठक की मां नेत्रवती, सपा समर्थक सतेन्द्र कुमार व सुरेन्द्र कुमार को विजयी घोषित किया गया।
भाजपा नेताओं का लगा जमावड़ा
मतदान केंद्र पर भाजपा नेताओं का मंगलवार सुबह से ही जमावड़ा रहा। भाजपा जिला महामंत्री/जिला प्रभारी सहकारिता चुनाव विमल कटियार, जिला उपाध्यक्ष वीरेन्द्र कठेरिया व दिनेश मिश्रा, कायमगंज चेयरमैन सुनील कुमार चक के अलावा कायमगंज नगर अध्यक्ष सुरेन्द्र कठेरिया, महामंत्री राजमंगल दीक्षित, मनोज तिवारी, देवेन्द्र दुवे, किशनू चतुर्वेदी, भाजुयमो नेता शुभम पाठक, शोभित दीक्षित, झगडू यादव आदि कार्यकर्ता जमे रहे। मतदान के दौरान लोगों के झुण्ड लगे रहे।