फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   SO writing reports on the four

थानाध्यक्ष ने चार पर लिखाई रिपोर्ट

Sat, 21 Mar 2015 11:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Sat, 21 Mar 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
SO writing reports on the four
छापेमारी के दौरान पुलिस पर हमले के मामले में थानाध्यक्ष जहानगंज ने चार
विज्ञापन
नामजद समेत 20-25 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उधर, ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस ने झूठा मुकदमा दर्ज कराया है। जहानगंज थानाध्यक्ष अनूप तिवारी ने अजय कुमार उर्फ कोतवाल, भानू, बजरंगी, करु निवासी घटमापुर और 20-25 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में कहा गया कि बीते दिन मुखबिर ने सूचना दी कि भानू अपनी परचून की दुकान पर शराब बेचता है। छापेमारी के

लिए गए तो ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। इस घटना में सिपाही रामप्रकाश और राजवीर घायल हो गए थे। उधर, भानू ने बताया कि गांव के ही ध्रुव के यहां शराब का धंधा होता है। पुलिस बेवजह उनके दुकान पर छापेमारी करने आई। इस दौरान सिपाहियों से दुकान में जूता उतारकर आने को कहा तो वे गालीगलौज करते हुए पकड़कर ले जाने लगे। तारा देवी का आरोप है

कि दुकान में छापेमारी के दौरान दो सिपाही घर में घुस आए। इसका ग्रामीणों ने विरोध किया तो सिपाहियों ने अभद्रता कर दी। कहा कि पुलिस फर्जी मुकदमे लगाकर जेल भेजने की तैयारी कर रही है। एसओ अनूप तिवारी ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर हमलावरों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed