फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Shot , then crushed face

गोली मारी, फिर कुचल दिया चेहरा

Sat, 11 Apr 2015 11:41 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Sat, 11 Apr 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
Shot , then crushed face
मोहम्मदाबाद में हत्यारों ने महिला की बेरहमी से हत्या कर शव को धीरपुर
विज्ञापन
नबीगंज मार्ग पर झाड़ियों में फेंक दिया। हत्यारों ने गला कसने के बाद दो गोली मारी थीं। हत्यारों ने चेहरे को बुरी तरह कुचल दिया था। दुष्कर्म की आशंका को स्लाइड बनाई गई है। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

कोतवाली क्षेत्र के गांव धीरपुर नबीगंज मार्ग खिमसेपुर सबस्टेशन के पास झाड़ियों में शनिवार सुबह एक अज्ञात महिला (27) का शव पड़ा मिला। रास्ते से आनेजाने वालों ने देखा तो मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर कोतवाल कुंअरबहादुर सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों से शिनाख्त करने का प्रयास किया।

चेहरा कुचले होने की वजह से महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी। महिला बिछुआ, गुलाबी साड़ी और गुलाबी ब्लाउज पहने थी। जांच पड़ताल के दौरान घटनास्थल से दो 9 एमएम के जिंदा कारतूस बरामद हुए।  पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार महिला की गला कस कर हत्या की गई।  उसके चेहरे पर दो

गोलियां मारी गईं।  महिला का डीएनए और दुष्कर्म की आशंका को लेकर स्लाइड बनाई गई। महिला के पास  गुटखा भी बरामद हुआ है।  कोतवाल ने बताया कि महिला के हाथ में अंग्रेजी से आरती लिखा है। महिला की शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का  शक  है कि महिला की हत्या कर शव को फेंका गया है। शव केे पास बाइक और चौपहिया वाहन के निशान पाए गए। कोतवाल ने बताया कि गांव धीरपुर निवासी अभय सिंह की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed