फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Shop theft of business leaders to 4.50 million

व्यापारी नेता की दुकान से 4.50 लाख की चोरी

Fri, 18 Mar 2016 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद Updated Fri, 18 Mar 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
Shop theft of business leaders to 4.50 million
जांच करती पु‌लिस। - फोटो : अमर उजाला
व्यापारी नेता की दुकान में बुधवार रात घुसे चोरों ने गोलक तोड़कर साढ़े चार लाख रुपये चोरी कर लिए। सुबह घटना की सूचना मिलने पर व्यापारी नेता दुकान पर पहुंचे। एएसपी ने मौके पर जाकर जांच-पड़ताल की। डॉग स्क्वाएड की टीम को घटना में कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन


शहर कोतवाली के मोहल्ला खतराना निवासी संदीप चौरसिया की लिंजीगंज बाजार में पत्तल, दोना की थोक दुकान है। संदीप व्यापार मंडल मिश्रा गुट में नगर उपाध्यक्ष हैं। संदीप का बुधवार की रात बाहर से माल आने को था। इस पर दुकानदार ने 4.50 लाख रुपये अपनी गोलक में रख दिए थे। उसे जानकारी मिली कि गुरुवार को माल आएगा। इस पर संदीप गोलक में ही साढ़े चार लाख रुपये छोड़कर दुकान बंद कर घर चले गए।
विज्ञापन


दुकान के बाहर उनके कर्मचारी सो रहे थे। रात किसी समय चोर संदीप की दुकान के पीछे खाली पड़ी जगह से दुकान की छत पर चढ़कर नीचे कूद गए। इसके बाद चोर दुकान के अंदर वाले दरवाजे को खोल कर अंदर घुस गए। चोरों ने दुकान की दो गोलकों  को सरिया से तोड़ दिया और उसमें रखे 4.50 लाख रुपये निकाल लिए। चोरों ने संदीप की दुकान के पास ही गोविंद की आटा चक्की में नकब लगा दिया। लेकिन यहां से चोर कुछ ले नहीं गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार सुबह गोविंद राजपूत ने जब अपनी आटा चक्की दुकान में नकब लगा देखा तो दंग रह गए। गोविंद ने मोबाइल फोन से संदीप चौरसिया को घटना की सूचना दी। कुछ ही समय में संदीप चौरसिया मौके पर जा पहुंचे। उन्होंने दुकान के बाहर सो रहे अपने कर्मचारियों से जानकारी की तो उन्होंने बताया कि उन्हें खटपट की कोई आवाज नहीं सुनाई दी। संदीप ने इसकी सूचना सीओ सिटी को दी। सूचना मिलने पर शहर कोतवाल देवेंद्र शर्मा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। कोतवाल ने डॉग स्क्वाएड की टीम को मौके पर बुलवाया।  खोजी कुत्ता ऑस्कर आया और इधर-उधर घूमने के बाद बैठ गया। उसने चोरों का कोई सुराग नहीं लगा पाया। एएसपी रामभवन चौरसिया ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। एएसपी ने कोतवाल को घटना का खुलासा करने के निर्देश दिए। लोगों का मानना है कि चोरी की घटना में किसी करीबी का हाथ है।


तीन दिनों में खुलासा न हुआ तो आंदोलन
व्यापारी नेता संदीप चौरसिया की दुकान में हुई चोरी की घटना की सूचना मिलने पर व्यापार मंडल मिश्रा गुट के नगर अध्यक्ष इकलाख खां अपने पदाधिकारियों के साथ मौके पर जा पहुंचे। इकलाख खां ने कहा कि शहर में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं। लेकिन पुलिस कोई भी घटना का खुलासा नहीं कर पा रही है। उन्हाेंने यह भी कहा कि शहर कोतवाली में पुलिस फोर्स की भी कमी है। वह लोग जल्द ही एसपी से मिलकर फोर्स की तैनाती की मांग करेंगे। व्यापारी नेता ने पुलिस को चेतवानी दी कि तीन दिनों के अंदर इस घटना का खुलासा नहीं हुआ तो वह लोग आंदोलन करने को मजबूर होगें।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed