{"_id":"bcb9baf12a2e8027e1d8b3739d0cba72","slug":"save-the-father-killed-the-mother-in-a-whirl-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां को बचाने के चक्कर में पिता को मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मां को बचाने के चक्कर में पिता को मार डाला
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Fri, 07 Aug 2015 10:38 PM IST
विज्ञापन
मां को पिटता देख किशोर ने पिता पर लाठी से हमला बोल दिया। सिर पर चोट लगने
विज्ञापन
की वजह से पिता की मौत हो गई। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने मां-बेटे को
जलाने का प्रयास किया। दादा की तहरीर पर आरोपी पौत्र के खिलाफ गैर इरादतन
हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने किशोर को हिरासत में ले लिया है।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव वीरपुर निवासी ब्रजभान सिंह उर्फ पप्पू (40) शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे किसी बात को लेकर अपनी पत्नी महिमा कुमारी उर्फ बेबी को पीटने लगा। यह देख उसका बेटा वहां आया और ब्रजभान को धक्का देकर मां को छुड़ाया। इसके बाद भी ब्रजभान नहीं माना तो उसके बेटे ने लाठी छीन कर उस पर हमला बोल दिया। सिर पर लाठी लगते ही ब्रजभान गिर पड़ा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इस पर पड़ोस के लोगों ने बेटे को मारने के लिए दौड़ाया तो
मां-बेटे दोनों कमरे में घुस गए और अंदर से कुंडी लगा ली। इस दौरान किसी ने दरवाजे पर केरोसिन छिड़कर आग लगाने का प्रयास किया। इसी बीच कुछ लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी ली। मृतक के पिता सुरेश चंद्र ने अपने पोते के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी किशोर को हिरासत में ले लिया है।
इलाज कराने को लेकर हुआ था पति-पत्नी में विवाद
नवाबगंज थाना क्षेत्र के वीरपुर निवासी ब्रजभान और उसकी पत्नी के बीच इलाज कराने को लेकर विवाद हुआ। ब्रजभान को पथरी से ग्रसित थी। इसका इलाज कराने को लेकर वह पति से झगड़ने लगी। इससे गुस्साए ब्रजभान ने उसकी पिटाई शुरू कर दी।
मां को पिटता देख उसका बेटा अपने आप को रोक नहीं पाया और पिता पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंचे एसओ मोहम्मद मुस्लिम खां ने जानकारी लेने के बाद मां-बेटे को थाने ले आए। पुलिस ने लाठी को कब्जे में ले लिया। एसपी दिनेश कुमार ने मौके का जायजा लिया और थाने में किशोर से पूछताछ की।
मृतक के पर हैं पांच मुकदमे
ब्रजभान सिंह पर पुलिस रिकार्ड में पांच मुकदमे हैं। इनमें गुंडा एक्ट, मिनी गुंडा, शराब, तमंचा, पुलिस मुठभेड़ के मामले विचाराधीन चल रहे हैं। ब्रजभान से आएदिन विवाद होने के कारण पत्नी कुछ समय पहले अपने मायके शिकोहाबाद चली गई थी। करीब चार महीने पहले ही वह बच्चों के साथ आई थी। 20 दिन पहले भी घर पर विवाद होने पर महिला ने थाने जाकर शिकायत की थी लेकिन बाद में समझौता हो गया था।