{"_id":"f1f1e9d0495b265ab9d1dd8abc6abba1","slug":"rngdari-gust-fire-for-not-providing-cash-looted-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगदारी न देने पर झोंका फायर, नगदी लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रंगदारी न देने पर झोंका फायर, नगदी लूटी
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Sat, 23 May 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रंगदारी न देने पर टेंपो से आए हमलावरों ने दुकानदार को मारपीट कर घायल कर
विज्ञापन
दिया। यह नगदी लूट ले गए। रिपोर्ट दर्ज न होने पर मोहल्ले वालों ने पुलिस
के खिलाफ इटावा-बरेली हाईवे पर जाम लगा दिया। इसमें शाहजहांपुर के विधायक
फंस गए। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी सुनकर उन्होंने एसपी को फोन किया। इसके
बाद पुलिस हरकत में आई। यहां विधायक ने शहर कोतवाल को जमकर हड़काया।
मोहल्ला दीनदयाल बाग निवासी देवेंद्र सिंह की गांव के बाहर कबाड़ा की दुकान है। शनिवार की दोपहर वह दुकान पर बैठे थे। तभी टेंपो में सवार होकर गांव मसेनी नगला निवासी सोनू उर्फ बिलैया अपने साथियों के साथ पहुंचे। सोनू ने दुकानदार से रंगदारी मांगी। दुकानदार ने मना कर दिया तो हमलावरों ने उसे पीटा और फायर कर दिया। हालांकि देवेंद्र बाल-बाल बच गया। हमलावर इसकी दुकान से 12,500 रुपये और सोने की जंजीर लूट ले गए। दिनदहाड़े फायरिंग और लूट की खबर पर
आसपास के लोग भी जुट गए। पीड़ित शहर कोतवाली पहुंचे तो कोतवाल आरपी यादव ने हड़का कर भगा दिया। इससे आक्रोशित मोहल्ले वालों ने शाम 5 बजे इटावा-बरेली मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। यह पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। शाहजहांपुर जिले के सपा विधायक राजेश सिंह यादव का काफिला जाम में फंस गया। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी पर समर्थकाें ने जाम लगाए लोगों से वार्ता की। इसके बाद विधायक ने एसपी विजय यादव को मोबाइल पर
जानकारी दी। कुछ ही देर में शहर कोतवाल आरपी यादव फोर्स के साथ पहुंचे। बात न सुननेा पर विधायक ने शहर कोतवाल को जमकर हड़का दिया। इसकी जानकारी एसपी को दी। इसके बाद सीओ सिटी योगेश कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट पीके जैन, फतेहगढ़ कोतवाल अनूप तिवारी मौके पर पहुंचे। विधायक ने आरोपियों पर कार्रवाई का भरोसा देकर जाम खुलवाया।